मध्यप्रदेश को दो वंदे भारत की सुविधा, 28 अप्रैल को पीएम मोदी दिखाऐगे झंडी, विंध्य को भी लाभ, जाने रूट

भोपाल। यूपी के देवनगरियों से चल कर मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए अब जल्द हाई स्पीड ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने जा रहे है। वे मध्यप्रदेश के यात्रियों को सुविधा पहुचाऐगी। जानकारी के तहत पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से एक ट्रेन बनारस से और दूसरी अयोध्या कैंट से संचालित होगी, जो मध्य प्रदेश के कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और धार्मिक शहरों को सीधे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से जोड़ेंगी।

अयोध्या से लोकमान्य तिलक तक होगा ट्रेन का सफर

मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाली वंदे भारत की एक ट्रेन का रूट अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच है। यात्रा के दौरान यह वंदे भारत ट्रेन आयोध्या कैंट, प्रयागराज से चलकर मानिकपुर, सतना, जबलपुर और इटारसी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद भुसावल, जलगांव और नासिक होते हुए मुंबई तक जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से जबलपुर और सतना के यात्रियों को अयोध्या और मुंबई के लिए एक तेज विकल्प मिलेगा।

वाराणासी से पुणे का होगा सफर

दूसरी वंदे भारत ट्रेन वाराणासी से पुणे के बीच शुरू हो रही है। बनारस से शुरू होने वाली यह अमृत भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इटारसी को सीधा कनेक्टिविटी देगी। बनारस और प्रयागराज के रास्ते यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम और इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद यह हरदा, खंडवा और भुसावल होते हुए पुणे के हडपसर स्टेशन तक जाएगी। यह ट्रेन खासतौर पर भोपाल और नर्मदापुरम के उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो पुणे या बनारस की यात्रा करते हैं।

अब देवनगरी की यात्रा होगी आसान

ज्ञात हो कि अयोध्या और वाराणासी दो प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां दर्शनार्थियों के पहुचने का सिलसिला बढ़ रहा है। ऐसे में दोनों शहरों से शुरू हो रही यह हाई स्पीड ट्रेन का लाभ निश्चित तौर पर दर्शनार्थियों को विशेष तौर से मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *