एमपी में आधी, बारिश, ओलावृष्टि, 27 जिलों में अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने बताई वजह

एमपी वेदर न्यूज। मध्यप्रदेश के बदले हुए मौसम से कई जिलों में तेज बारिश, आधी और ओलावृष्टि हो रही है। बीते 24 घंटो के दौरान एमपी के बैतूल, श्योपुर और मुरैना समेत कई जिलों में जमकर ओले गिरे, जबकि 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, हालात ऐसे बने कि कुछ जगहों पर सड़कों पर बर्फ जैसी सफेदी छा गई।

27 जिलों में मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो के दौरान प्रदेश के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। यहां 30 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

अभी मौसम से राहत नही

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेन्द्रन ने बताया की अभी कुछ मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो रहे है, जिससे आने वाले कुछ दिन बारिश आंधी ओर कही कही ओले भी पड़ सकते है लेकिन पांच दिन बाद एक बार फिर तापमान बढ़ेगा।

आम-महूआ को सार्वधिक नुकसान

बदला हुआ मौसम का यह मिजाज सबसे ज्यादा आम-महूआ को नुकसान पहुचा रहा है। इसके साथ ही खेतों में खड़ी फसल खराब हो रही है। गेहू की फसल भीग जाने से कटाई और गहाई का काम पिछड़ गया है। किसान खेतों में आलू समेत अन्य सब्जियों की खेती किए है और उन पर भी मौसम की मार पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *