देश के बजट पर बोले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला

भोपाल। भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केन्द्रीय बजट पेश किया। 85 मिनट के भाषण में वित्त मंत्री ने कई घोषणाएं की है। उन्होने टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और आयुर्वेदिक एम्स का विस्तार करने का ऐलान की है। बजट को लेकर अब प्रतिक्रिया भी आ रही है। हर कोई इस बजट को लेकर जानने उत्सुक है कि सरकार ने बजट में किसे राहत दे दिया और किस पर बजट का बोझ बढ़ रहा है, हांलाकि केन्द्रीय बजट के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई।

MP DAMOH NEWS

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहां ऐसे बजट से भारत होगा और सशक्त

केन्द्रीय बजट जारी होने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया है। एमपी के मुख्यमंत्री ने इसे ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में मजबूत कदम बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। बजट का उद्देश्य सभी वर्गों के साथ न्याय करते हुए देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

हेमंत खंडेलवाल ने दी प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह विकास और विश्वास का बजट है। यह भारत का भविष्य तय करने वाला बजट है। अगर हमें दुनिया में आगे जाना है तो हमें उन सब चीजों पर ध्यान देना होगा। जिसके कारण भारत, चीन, अमेरिका के मुकाबले आगे बढ़ें। पहली बार मालगाड़ी के लिए अलग कॉरिडोर बनाने की बात कही गई है, ताकि लॉजिस्टिक के खर्चे कम हों और चीन के मुकाबले हमारी लागत कम हो।

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा बजट रोजगार, उद्योग और निवेश बढ़ाने वाला

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस बजट में देश को सशक्त बनाने का संकल्प स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। यह बजट रोजगार, उद्योग और निवेश बढ़ाने वाला है। इसलिए परिवहन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। सड़कों, रेलवे, जलमार्ग और रेल कॉरिडोर की कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *