Liver Detox Drink : लिवर हमारे शरीर का जरूरी हिस्सा है। यह खाना पचाने, बुरे पदार्थ बाहर निकालने और ऊर्जा बनाने में मदद करता है। लेकिन गलत जीवनशैली, जंक फूड, तेल वाला खाना और ज्यादा शराब पीने से लिवर कमजोर हो सकता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा रहता है। ये पेय शरीर से बुरी चीजें निकालते हैं, हजम करने में मदद करते हैं और लिवर की ताकत बढ़ाते हैं।
लिवर साफ करने के 5 आसान और असरदार पेय (5 Easy and Effective Drinks)
1. नींबू और हल्दी वाला गरम पानी
नींबू में विटामिन सी और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह लिवर को साफ करता है और पाचन अच्छा बनाता है।
विधि: एक गिलास गरम पानी में आधा नींबू निचोड़ें और आधा चम्मच हल्दी डालें। सुबह खाली पेट पीएं।
2. ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर को साफ करता है और फैट कम करता है।
विधि: एक कप गरम पानी में 1 टीस्पून ग्रीन टी डालें। 4-5 मिनट रखिए और फिर पीइए।
3. एलोवेरा जूस
एलोवेरा लिवर को साफ करने में मदद करता है और सूजन को कम करता है।
विधि: 2 चम्मच एलोवेरा जेल को आधा कप पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं।
4. ख़ीरा और पुदीना का पानी
ख़ीरा और पुदीना में अच्छे गुण होते हैं, जो शरीर से बुरी चीजें बाहर निकालते हैं और लिवर को आराम देते हैं।
विधि: एक गिलास पानी में आधा खीरा काटकर डालें और थोड़ी पुदीना की पत्तियां मिलाएं। 1 घंटे फ्रिज में रखिए और फिर पीइए।
5. गाजर और सेब का जूस
गाजर और सेब में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो लिवर की सफाई और हजम में मदद करते हैं।
विधि: एक गाजर और एक सेब को पीसकर जूस बनाएं। रोज एक गिलास पीएं।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन डिटॉक्स पेयों को अपनी रोज की डाइट में शामिल करें। साथ ही जंक फूड और तेल वाला खाना कम करें, खूब पानी पीएं और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके लिवर को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखेंगे।
यह भी पढ़े : Jeera Pani Peene Ke Fayde : रात में जीरे का पानी पीने की आदत बना लें, वजन होगा कम रंग भी निखरेगा
