इन दिनों सोशल मीडिया पर Lemon Clove Tea काफी चर्चा में हैं, हेल्थ कोच के अनुसार रोजाना नींबू और लौंग से बनी यह चाय पीने से आपके पाचन, इम्यूनिटी और वजन पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। हालांकि विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि किसी भी घरेलू पीने वाले पदार्थ को चमत्कारी इलाज समझना सही नहीं होता है।

Lemon Clove Tea के पोषक तत्व क्या कहते हैं?
नींबू में विटामिन C की भरपूर मात्रा मौजूद रहती ल है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं लौंग में यूजेनॉल नामक एक तत्व मौजूद होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में लौंग का उपयोग लंबे समय से लोगो द्वारा किया जाता रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये दोनों सामग्री मिलकर शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़े : Jamun Ke Beej Ke Labh: जानिए जामुन के बीजों के लाभ अबसे फेंकने की बजाय करें इनका सही इस्तेमाल
पाचन और ब्लोटिंग में मिल सकता है आराम
हेल्थ कोच का ऐसा दावा है कि सुबह खाली पेट Lemon Clove Tea पीने से पेट की गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी दिक्कत में आपको राहत मिल सकती है। लौंग पारंपरिक तरीके से आपके पाचन को सुधारने के लिए इस्तेमाल होती रही है। हालांकि गैस्ट्रिक समस्याएं व्यक्ति विशेष पर ही निर्भर करती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी या अल्सर की समस्या होती है, तो ऐसी चाय लेने से पहले आपको एकबार सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इम्यूनिटी और एनर्जी पर असर
नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसके साथ लौंग के एंटीऑक्सीडेंट तत्व मिलकर संक्रमण से लड़ने में आपके शरीर में मदद कर सकते हैं। कुछ लोग इसे रोज पीने के बाद ऊर्जा लेवल में सुधार को महसूस करने की बात भी कहते हैं। हालांकि इस पर बड़े लेवल की क्लिनिकल रिसर्च भी सीमित ही है, इसलिए इसे संतुलित आहार का ऑप्शन नहीं माना जा सकता है।
क्या वजन घटाने में कारगर है?
Lemon Clove Tea को वजन कम करने वाला ड्रिंक भी कहा जाता है, डाक्टरों का कहना है कि यह सीधे तौर पर फैट बर्न नहीं करती है, लेकिन अगर इससे ब्लोटिंग कम होती है और आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है, तो वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है। फिर भी, वजन घटाने के लिए संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम करना जरूरी होता है।
ये भी पढ़े : Slow Metabolism के 7 चेतावनी डॉक्टर ने बताए ऐसे लक्षण, जिसे इग्नोर न करे….
सावधानी बरतना क्यों जरूरी?
लौंग और नींबू दोनों में ही प्रकृति से अम्लीय प्रभाव मौजूद रहते हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दांतों की संवेदनशीलता, एसिडिटी या पेट में जलन की दिक्कत हो सकती है। गर्भवती महिलाओं या किसी दवा का सेवन करने वाले लोगों को पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। Lemon Clove Tea एक हेल्दी घरेलू पेय हो सकता है, लेकिन इसे चमत्कारी इलाज मानना सही नहीं है।
