Site iconSite icon SHABD SANCHI

संस्कृति कपड़ों से नहीं…kriti sanon का कंगना को करारा जबाब

Controversy over Kriti Sanon's Rakhi ad; response given to Kangana.Controversy over Kriti Sanon's Rakhi ad; response given to Kangana.

Controversy over Kriti Sanon's Rakhi ad; response given to Kangana.

Kriti sanon का ज्वेलरी ब्रांड जीवा के लिए बनाया गया रक्षाबंधन का एड इन दिनों चर्चा में देखने को मिल रहा है। एड में उनके मॉडर्न लुक और पालतू कुत्ते को राखी बांधने वाले सीन पर लोगों के द्वारा आपत्ति जताई गई है इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने भी विज्ञापन पर सवाल किए हैं।

GIVA के विज्ञापन में ऐसा क्या दिखाया गया?

जीवा की रक्षाबंधन के एक एड में Kriti sanon को एक मॉडर्न ड्रेस में दिखाया गया है जिसमें उन्होंने ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट वाले आधुनिक इंडो-वेस्टर्न लुक को पहना है। इसमें रक्षाबंधन के पारंपरिक भाई बहन के रिश्ते के साथ पालतू जानवर को भी अपने परिवार के एक अहम हिस्सा बताते हुए राखी बांधने का सीन दिखाया गया है। इस कांसेप्ट को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह के रिएक्शन देखने को मिले कुछ लोगों ने पैसे रक्षाबंधन मॉडर्न तरीके से मनाने का एक क्रिएटिव तरीका माना है जबकि कुछ यूजर्स ने कृति के आउटफिट और त्यौहार की प्रस्तुति पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़े: Star kid होने के बावजूद Jason Sanjay ने क्यों चुना निर्देशन का रास्ता?

कंगना रनौत ने Kriti sanon के विज्ञापन पर क्या कहा?

इस मामले पर संसद और ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने 24 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी के जरिए विज्ञापन के स्टाइलिंग को निशान चाहते हुए कहा कि महिलाओं के पास कपड़ों के इतने सारे ऑप्शंस होने के बावजूद रक्षाबंधन के मौके पर भाई को राखी बांधते समय बिकनी या अंडरगारमेंट्स जैसा दिखने वाला पहनावा क्यों चुना गया है। कंगना ने ऐड को इंटेंशनली क्रीपी बताया है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि कंगना के द्वारा दी जाने वाली टिप्पणी का संदर्भ विज्ञापन से जुड़ा हुआ था। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि कंगना रनौत ने विज्ञापन की प्रस्तुति पर सवाल उठाए हैं।

जिसपर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब

25 अगस्त को कृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस एड को लेकर हो रही आलोचना पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं होती है बल्कि उनसे जुड़े भाव और परंपराओं में जुड़ी होती है उन्होंने रक्षाबंधन को सुरक्षा और रिश्ते के बंधन से जोड़ते हुए कहा कि वह और उनकी बहन एक दूसरे को राखी बांधते हैं और एक दूसरे के हेल्थ खुशी और लंबी उम्र की कामना हर साल करते हैं।Kriti sanon नहीं अभी कहा कि उनके लिए यह इमोशन उनके डॉग्स तक भी जाती है क्योंकि वह भी उनके परिवार काहिस्सा है।

केवल इतना ही नहीं कीर्ति ने यह भी कहा कि महिलाओं के पहनावे को लेकर होने वाली टिप्पणियां आखिर कब तक होगी उनका कहना था कि महिलाओं के कपड़ों के आधार पर उनके संस्कृति और परंपरा के सम्मान को नहीं मापना चाहिए।

ये भी पढ़े: Haiwaan Trailer release: अक्षय-सैफ की हुई भिड़ंत, बढ़ाया सस्पेंस

इस विवाद में अब आया एक और नाम

Kriti sanon और कंगना रनौत की इस बहस के अलावा एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी इस एड पर सवाल किए हैं उन्होंने कहा कि विज्ञापन रक्षाबंधन की इमोशनल भावना को सही तरीके से पेश नहीं कर रहा है और महिलाओं को कम कपड़े पहनने को एंपावरमेंट के साथ जोड़ने पर भी सवाल किया है।

फिलहाल ये पूरा मामला इस विज्ञापन से बढ़कर एक सवाल पर अटक चुका है कि आधुनिक विज्ञापन में पारंपरिक त्यौहार को आखिरी किस तरह दिखना चाहिए।

Exit mobile version