HBO की चर्चित सीरीज A Knight of the Seven Kingdoms के Episode 5 की रिलीज डेट और ग्लोबल स्ट्रीमिंग शेड्यूल की ऑफिशल जानकारी अब सामने आ गई है। यह एपिसोड 15 फरवरी 2026 (अमेरिका के समयानुसार) और 16 फरवरी 2026 (अन्य देशों में) स्ट्रीम होने वाला है। भारत में दर्शक इसे Jio Hotstar पर सुबह 8:30 बजे से देख सकेंगे। एपिसोड में ‘Trial of Seven’ ki कहानी का एक निर्णायक मोड़ दिखाया जाएगा।

Episode 5 Release Time और Global Schedule
A Knight of the Seven Kingdoms Episode 5 अमेरिका में HBO और HBO Max पर 15 फरवरी 2026 को रात 10 बजे लाइव होगा। ब्रिटेन में यह 16 फरवरी को दोपहर 3 बजे (GMT) उपलब्ध रहेगा। भारत में यह एपिसोड 16 फरवरी 2026 को सुबह 8:30 बजे IST पर Jio Hotstar पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। अन्य देशों में भी स्थानीय प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इसी तारीख को उपलब्धता को सुनिश्चित किया है। आधिकारिक बयान में ये कहा गया कि रिलीज टाइम अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर तय किया गया है।
ये भी पढ़े : जानें कौन हैं मुकेश अंबानी की बेटी Isha Ambani, RRVL कंपनी की है एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
Trial of Seven: कहानी में बड़ा मोड़
Episode 5 का टाइटल “In the Name of the Mother” बताया गया है। इस कड़ी में ‘Trial of Seven’ का इंपॉर्टेंट चरण में दिखाया जाएगा। कहानी के अनुसार, Ser Duncan the Tall को Prince Aerion Targaryen के खिलाफ धार्मिक-युद्ध की शैली की चुनौती का सामना करना है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, पिछले एपिसोड में डंकन की रिहाई के बाद हेल्पर की तलाश दिखाई गई थी और Episode 5 में ये संघर्ष अपने चरम सीमा पर पहुंच सकता है।
Cast और मुख्य किरदार
A Knight of the Seven Kingdoms Episode 5 में मुख्य भूमिकाओं में Ser Duncan और Egg की जोड़ी सेंटर में रहेगी। यह सीरीज George R.R. Martin की ‘Dunk and Egg’ कहानियों पर आधारित होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, इस एपिसोड में राजपरिवार और शूरवीरों के बीच के टकराव के दृश्य कहानी को अगले लेवल तक लेकर जाएंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से बड़े प्लॉट को पब्लिकली नहीं किया गया है।
Season Structure और Finale की तैयारी
यह सीजन कुल छह एपिसोड का होने वाला है और Episode 5 को पेनल्टिमेट यानी अंतिम से पहले एपिसोड का माना जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Episode 6 अगले सप्ताह में रिलीज होगा। ऐसे में Episode 5 सीजन के समापन से पहले सबसे अहम कड़ी साबित हो सकता है, जहां कई कहानी के सूत्र एक साथ ही जुड़ते नजर आएंगे।
ये भी पढ़े : Anand Sagar death: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का मुंबई में हुआ निधन
कहां देखें Episode 5
अमेरिका में HBO और HBO Max, ब्रिटेन में Sky Atlantic और भारत में Jio Hotstar पर यह एपिसोड उपलब्ध होने वाला है। दर्शकों को संबंधित प्लेटफॉर्म की सक्रिय सदस्यता आवश्यक हहोने वाली है।
