Site iconSite icon SHABD SANCHI

किरण राव ने Sonam Wangchuk का किया समर्थन, आमिर खान के बयान..

Kiran Rao extends support to Sonam Wangchuk; discussion intensifies following Aamir Khan's statement.Kiran Rao extends support to Sonam Wangchuk; discussion intensifies following Aamir Khan's statement.

Kiran Rao extends support to Sonam Wangchuk; discussion intensifies following Aamir Khan's statement.

Kiran Rao supports Sonam Wangchuk: बॉलीवुड की फिल्म डायरेक्टर किरण राव ने हाल ही में सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। यह पोस्ट उस समय share की गई जब आमिर खान ने स्पष्ट तौर पर बताया, कि उनकी फिल्म 3 इडियट का किरदार रैंचो सीधे तौर पर किसी भी साइंटिस्ट सोनम वांगचुक से संबंधित नहीं है। इसके बाद किरण राव की पोस्ट में भारतीय साइंटिस्ट सोनम वांगचुक के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर चर्चा में देखने को मिला।

आमिर खान के बयान के बाद सामने आई है किरण राव की पोस्ट

एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में आमिर खान ने बताया था कि फिल्म 3 इडियट का मुख्य रोल रैंचो जो किसी एक व्यक्ति पर आधारित किरदार नहीं था। उनके अनुसार यह फिल्म अलग-अलग विचार और अनुभव के अनुसार तैयार हुई थी उनके इस बयान के बाद उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने Sonam Wangchuk का सपोर्ट करते हुए लोगों से उनके अभियान पर ध्यान देने की अपील की और पोस्ट भी किया।

ये भी पढ़े: Star kid होने के बावजूद Jason Sanjay ने क्यों चुना निर्देशन का रास्ता?

किरण राव ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा गया?

सोनम के आंदोलन के मामले में किरण राव ने अपने पोस्ट के माध्यम से बताया की सोनम वांगचुक एक शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे है और ये पर्यावरण से जुड़े मुद्दों का सपोर्ट हमेशा से करते आ रहे हैं। उनके द्वारा उठाए जा रहे सभी विषयों पर गंभीरता से सरकार को विचार करना चाहिए हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में आमिर खान के बयान के बारे में कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

Sonam Wangchuk आखिर किन मुद्दों को उठा रहे हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दो कि सोनम वांगचुक एक साइंटिस्ट है जिन्होंने पिछले कुछ समय से लद्दाख से जुड़े पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर आवाज उठाई थी। ऑफिशियल बयान और उनके पब्लिकली संदेश के अनुसार उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना था इसी वजह से उन्होंने देश भर के कई सारे सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक हस्तियों का समर्थन भी मिल रहा है।

क्या दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है?

आमिर खान के इस तरह के बयान और किरण राव की पोस्ट लगभग उसी समय आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा दोनों ही घटनाओं को लगभग जोड़कर देखा जाने लगा। लेकिन उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह कहना बिल्कुल सही नहीं होगा किरण राव की पोस्ट आमिर खान के बयान के जवाब में उन्होंने की है क्योंकि ऐसा कोई दावा ही नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े: Ramayana के Actor Adinath Kothare 15 साल बाद तलाक लेगे, लेकिन बेटी…

अखर क्यों चर्चा में है यह मामला?

Sonam Wangchuk से जुड़ा यह मामला चर्चा में इसलिए है क्योंकि फिल्म 3 इडियट्स के फिल्में किरदार रैंचो को सोनम वांगचुक के रियल जिंदगी के किरदार से जोड़कर देखा जाता आ रहा है। लेकिन आमिर खान ने साफ तौर पर कह दिया है कि 3 ईडियट्स का किरदार सोनम वांगचुक से संबंधित नहीं था और साथ ही किरण राव के सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देने वाली अपील लोगों को इस मुद्दे की ओर आकर्षित कर रही है।

Exit mobile version