King Vs Doomsday Clash: ऐसा लगता है कि शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) या तो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) को ;लेकर ज्यादा ही कॉंफिडेंट हैं या फिर वो जानबूझकर इस प्रोजेक्ट की सफलता की संभावना को कुचलना चाहते हैं. पूरी दुनिया चाहती है कि ये साल जल्द से जल्द गुजर जाएं और क्रिसमस आ जाए क्योंकी तब मार्वल कॉमिक यूनिवर्स के Avengers वापस लौटेंगे और फैंस End Game के बाद इसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे क्योंकी इस फिल्म में MCU के दिग्गजों की वापसी होनी है जिनमे सबसे बड़ा नाम है रोबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr)AKA Ironman जो इस फिल्म में Docter Doom बनकर लौट रहे हैं.
शाहरुख़ खान ने इसी Doctor Doom से पंगा ले लिया है. ये तो सब जानते हैं शाहरुख़ अपनी नई और इस साल की एकलौती फिल्म King लेकर आ रहे हैं, पहले तो SRK ने दिवाली का दिन चुना लेकिन जब रणबीर कपूर की रामायण से किंग का क्लैश होने की चिंता सताई तो SRK ने इसे आगे बढ़ाते हुए क्रिसमस में रिलीज करने का फैसला लिया और ये वो मौका है जब Avengers Doomsday रिलीज होनी है.
माना की SRK ग्लोबल स्टार हैं लेकिन MCU और ऊपर से Avenger फिल्म से पंगा लेना उनके स्टारडम को ख़ासा नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर वो फिल्म जिसमे Robert Downey Jr, Chris Evans और Chris Hemsworth जैसे एक्टर्स हों जो Ironman, Captain America और Thor कैसा किरदार निभाते हैं. ऊपर से इसी दिन Dune Part 3 भी रिलीज हो रही है. पूरी दुनिया King देखेगी, Dune 3 देखेगी या King?
किंग से अवेंजर्स डूम्सडे का क्लैश?
King Vs Avengers Doomsday Clash: शाहरुख़ और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के इस फैसले से फैंस काफी नाराज हैं क्योंकी यही फैंस Avengers के दीवाने हैं और ग्लोबल लेवल पर भी MCU की फ़िल्में SRK की फिल्मों से कई गुना ज्यादा अच्छा परफॉर्म करती हैं. 2019 में जब एवेंजर्स की आखिरी फिल्म रिलीज हुई थी उसने इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. इस फिल्म में सिर्फ इंडिया में 373 करोड़ रुपए कमाए थे और Avengers Doomdsday कम से कम 500 करोड़ इंडिया से लेकर जाएगी।
ऐसी बात नहीं है कि इंडियन ओरिजिन फ़िल्में मेगा बजट हॉलीवुड फ्रैंचाइज़ी फिल्मों को मात नहीं दे सकतीं, Ranveer Singh की Dhurandhar ने दुनिया की सबसे कमाऊ फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर जेम्स कैमरून की लेटेस्ट फिल्म Avatar Fire And Ash को धुल चटा दी, क्योंकी फिल्म के कंटेंट में दम था. लेकिन SRK की फिल्म में कंटेंट मिलना मुश्किल होता है और तब जब सिद्धार्थ आनंद निर्देशक हों जिन्होंने Pathaan और War 2 जैसी फिल्मों को बनाया जो बहुत क्रिटिसाइज़ हुईं, Pathan तो SRK के कमबैक के कारण चल पड़ी मगर एक स्पाई फिल्म के नाम पर वो एक मजाक है.
King Release Date:
शाहरुख़ खान की फिल्म पहले 4 दिसंबर को रिलीज होनी थी जिसे पोस्टपोन करते हुए क्रिसमस सेट किया गया है। इसी दिन अवेंजर्स डूम्सडे और ड्यून 3 रिलीज हो रही हैं.
