Khana Pachane Ke Gharelu Upay : खाना खाने के बाद ये काम कर लें कभी नहीं फुलेगा पेट 

Khana Pachane Ke Gharelu Upay : खाना खाने के बाद अक्सर पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएँ आम हो जाती हैं, खासकर जब तला-भुना या अधिक मात्रा में भोजन किया जाता है। इन समस्याओं से राहत पाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।

खाना पचाने के घरेलु उपाय 

कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं और भोजन के बाद होने वाली असुविधाओं से राहत पा सकते हैं।  

हल्की वॉक करें

खाना खाने के तुरंत बाद लेटना या बैठना पाचन को धीमा कर सकता है। बेहतर है कि 10-15 मिनट तक हल्की टहलें, इससे गैस नहीं बनेगी और खाना आसानी से पचेगा।  

सौंफ या अजवाइन का सेवन करें

खाने के बाद एक चम्मच सौंफ या अजवाइन चबाएं या गुनगुने पानी के साथ लें। यह उपाय गैस और पेट फूलने की समस्या को दूर करता है।  

गुनगुना पानी ही पिएं

ठंडा पानी पीने से पाचनएंजाइम कमजोर हो सकते हैं। बेहतर है कि भोजन के बाद गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पिएं, जिससे खाना जल्दी पचता है।  

वज्रासन करें

यदि आप वॉक नहीं कर सकते, तो वज्रासन में बैठें। यह मुद्रा पेट की मांसपेशियों को सक्रिय कर पाचन को सुधारती है और खाना जल्दी पचने में मदद करती है।  

नींबू और अदरक का घरेलू टॉनिक

एक कप गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा अदरक का रस मिलाएं। इसे भोजन के 30 मिनट बाद पीएं। यह पेट को हल्का रखता है और पाचन में सहायक होता है।  

यह भी पढ़े : Fatty Liver Treatment At Home : लिवर से हटाना है फैट तो रोज पिएं ये तीन चीज मिलाकर ब्लैक कॉफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *