खान सर की गिरफ्तारी की तैयारी? पटना पुलिस ने दर्ज की FIR, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में नामजद

Khan Sir Arrest News: पटना के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संस्थापक फैसल खान उर्फ खान सर (Khan Sir) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पटना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या की कोशिश (Khan Sir Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है और छात्रों से किसी भी बहकावे में न आने की अपील की है।

खान सर पर FIR की कॉपी

क्या है पूरा मामला?

2 जून की रात पटना के कदमकुआं इलाके में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हमला और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस दौरान खान सर के बॉडीगार्ड्स द्वारा फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पहले दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब गार्ड्स के बयान के आधार पर खान सर को भी FIR में नामजद आरोपी बनाया गया है।

गार्ड्स ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गार्ड्स ने पूछताछ में दावा किया कि घटना के दौरान मारपीट हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर ने उनसे कहा था, “तुम गोली चलाओ, बाकी मैं देख लूंगा।” गार्ड्स के मुताबिक, इसके बाद दोनों ने दो-दो राउंड फायरिंग की, यानी कुल चार गोलियां चलाई गईं। इसी बयान को आधार बनाकर पुलिस ने खान सर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस कभी भी कर सकती है गिरफ्तारी

दरोगा अनिल कुमार के बयान पर दर्ज FIR के बाद पटना पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस किसी भी समय खान सर से दोबारा पूछताछ या गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

खान सर ने क्या कहा?

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने कहा कि उन्हें FIR की जानकारी नहीं है, लेकिन वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि फायरिंग सेल्फ डिफेंस में की गई थी।

“मारपीट हो रही थी। मुझे पता था कि पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। गार्ड्स का काम लोगों की सुरक्षा करना है। उन्होंने किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर फायरिंग नहीं की।”

पुलिस की हाई लेवल मीटिंग

खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पटना के IG कार्यालय में कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में SSP, सेंट्रल SP, पूर्वी SP सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

पुलिस को आशंका है कि मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी या विरोध प्रदर्शन हो सकता है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

छात्रों से पुलिस की अपील

पटना पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।

पुलिस ने छात्रों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी कोचिंग संस्थान या अन्य पक्ष के बहकावे में न आएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

FSL जांच भी जारी

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिए हैं और उन्हें फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जांच में गार्ड्स के बयान और अन्य सबूतों से आरोपों की पुष्टि होती है, तो खान सर को गंभीर कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *