Kerala Story 2 Film रिलीज पर 26 फरवरी 2026 को केरल के हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। क्या मामला केरल में उठा जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन भी शामिल है इसका मुख्य कारण फिल्म के ट्रेलर और इसके कंटेंट को लेकर समाज पर पड़ने वाली प्रभाव से जुड़े चिंताएं हैं।
फिलहाल Kerala Story 2 Release पर अदालत की अंतरिम रोक लगी
Kerala Story 2 फिल्म को लेकर केरल हाई कोर्ट ने 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। अदालत का कहना है की फिल्म का ट्रेलर और टीजर को देखकर कुछ ऐसे सामाजिक तत्व पता चलते हैं जो हमारे समाज में तनाव की भावना उत्पन्न कर सकते हैं। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म के प्रभाव पर पुनः एनालिसिस होना जरूरी है इसलिए अदालत ने 15 दिनों की रोक लगाई है।
ये भी पढ़े : Yadav Ji Ki Love Story फिल्म रिलीज टला, The Kerala Story 2 जैसा विरोध
सेंसर सर्टिफिकेशन पर कोर्ट ने कहा
इस मामले पर अदालत में सेंसर सर्टिफिकेशन बोर्ड पर भी प्रश्न किए है कोर्ट ने टिप्पणी की कि सर्टिफिकेट देते समय सेंसर बोर्ड ने सावधानी नहीं पड़ती है। अदालत ने फिल्म को ‘non-application of mind’शब्द का उपयोग करते हुए कहा की फिल्म के सामाजिक प्रभाव पर विचार नहीं किया गया है और इसे सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया था।
विरोधी के आरोप क्या हैं
इस फिल्म का विरोध करने वाले लोगों का आरोप है Kerala Story 2 फिल्म के लांच होने के बाद एक विशेष समुदाय की छवि प्रभावित होगी। याचिका में यह कहा गया की फिल्म केरल राज्य की सामाजिक छवि पर भी असर डाल सकती है हालांकि यह सभी आरोप अदालत द्वारा अंतिम रूप से सत्यापित नहीं हुए हैं।
फिल्म डायरेक्टर का पक्ष
केरल स्टोरी 2 को बनाने वाले निर्माता का कहना है कि यह सभी आरोप खारिज होंने चाहिए। उन्होंने यह फिल्म किसी धर्म या राज्य को निशाना बनाते हुए नहीं बनाया है बल्कि एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म बनाया है।
ये भी पढ़े: Konkona Sen Sharma की फिल्म Accused पर बयान को लेकर चर्चा तेज
आगे क्या होगा Kerala Story 2 Release पर
अब इस मामले में फिल्म के सर्टिफिकेट की समीक्षा होने का इंतजार है अदालत ने इस मामले से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस फिल्म के कंटेंट का फिर से परीक्षण करके इस सर्टिफिकेट दिया जाए। इसके बाद ही इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

