Kerala Story 2 Release date पर हाई कोर्ट ने लगाया अंतरिम रोक..

High Court stays Kerala Story 2 release, questions censorship

Kerala Story 2 release date पर हुए विवाद को लेकर हाई कोर्ट ने करीब 15 दिन की अंतरिम रोक लगा दी है। ये मामला केरल राज्य में उठा है, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन भी शामिल है इसका मुख्य कारण फिल्म के ट्रेलर और इसके कंटेंट को लेकर समाज पर पड़ने वाली प्रभाव से जुड़ी चिंताएं बताई जा रही हैं।

High Court stays Kerala Story 2 release, questions censorship

Kerala Story 2 Release date पर अदालत की अंतरिम रोक क्यों?

Kerala Story 2 release date को लेकर केरल के हाई कोर्ट ने 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। अदालत का कहना है की फिल्म का ट्रेलर और टीजर को देखकर कुछ ऐसे सामाजिक तत्व का पता चल रहे हैं जो हमारे समाज में तनाव की भावना उत्पन्न कर सकते हैं। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म के प्रभाव पर पुनः एनालिसिस होना जरूरी है इसलिए अदालत ने 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी है।

ये भी पढ़े : Yadav Ji Ki Love Story फिल्म रिलीज टला, The Kerala Story 2 जैसा विरोध

सेंसर सर्टिफिकेशन पर क्या कहा कोर्ट ने

इस मामले पर अदालत ने सेंसर सर्टिफिकेशन बोर्ड पर भी प्रश्न किए है, कोर्ट ने टिप्पणी की कि सर्टिफिकेट देते समय सेंसर बोर्ड ने सावधानी नहीं बरती है। अदालत ने फिल्म को ‘non-application of mind’ शब्द का उपयोग करते हुए कहा की फिल्म के सामाजिक प्रभाव पर बिल्कुल भी विचार नहीं किया और इसे सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया था।

विरोधी के आरोप क्या हैं?

इस फिल्म का विरोध करने वाले लोगों का आरोप है केरल स्टोरी 2 रिलीज होने के बाद एक विशेष समुदाय की छवि प्रभावित हो सकती है। याचिका में यह कहा गया की फिल्म केरल राज्य की सामाजिक छवि पर भी असर डाल सकती है। हालांकि यह सभी आरोप अदालत द्वारा अंतिम रूप से अब तक सत्यापित नहीं हुए हैं।

फिल्म डायरेक्टर का पक्ष

केरल स्टोरी 2 को बनाने वाले निर्माता का कहना है कि यह सभी आरोप खारिज होंने चाहिए। उन्होंने यह फिल्म किसी धर्म या राज्य को निशाना बनाते हुए नहीं बनाया है बल्कि एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म बनाया है।

ये भी पढ़े: Konkona Sen Sharma की फिल्म Accused पर बयान को लेकर चर्चा तेज

केरल स्टोरी रिलीज डेट पर आगे की प्लानिंग

अब इस मामले में फिल्म के सर्टिफिकेट की समीक्षा होने का इंतजार किया जा रहा है अदालत ने इस मामले से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि वह इस फिल्म के कंटेंट का फिर से परीक्षण करके ही इसको सर्टिफिकेट दे। इसके बाद ही इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *