KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति 18 के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार को लेकर अपनी राय, लोगों के सामने व्यक्त की है। कंटेस्टेंट मनजीत सिंह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा का इतिहास हमेशा दिलीप कुमार जी के पहले और दिलीप कुमार जी के बाद के तौर पर देखा जाएगा।
कौन बनेगा करोड़पति 18 में अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार को किया याद
केबीसी 18 के एपिसोड में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट मनजीत सिंह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बातचीत कर रहे थे। दोनों ने सिनेमा के प्रति अपने लगाव और उस दौर की फिल्मों को याद किया जब फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में लोगों को खड़ा रहना पड़ता था। इसी बातचीत में पसंदीदा एक्टर और हिंदी सिनेमा को आकार देने वाली हस्तियों का भी जिक्र किया गयाहै।
ये भी पढ़े: Dilip Kumar to Dharmendra :भारतीय सिनेमा की वह अमर फिल्में जिन्हें हर सिनेमा प्रेमी को जरुर देखना चाहिए
इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
KBC 18 शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार की योगदान को याद करते हुए कहा अगर जब भी हिंदी सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा तो हमेशा यह होगा ‘Before Dilip Kumar ji’ and ‘After Dilip Kumar ji…यानी दिलीप कुमार के पहले का दौर और दिलीप कुमार के बाद का दौर। जिसका मतलब है कि अगर हिंदी सिनेमा का इतिहास लिखा जाता है तो उसमें दिलीप कुमार के दौर को एक महत्वपूर्ण विभाजन के तौर पर देखा जाएगा।
शो में मनजीत सिंह ने अमिताभ बच्चन को लेकर बोली ये बात
अमिताभ बच्चन की बात सुनने के बाद शो की कंटेस्टेंट मनजीत सिंह ने उनकी तारीफ करते हुए कहा सर दिलीप कुमार जी के बाद अमिताभ बच्चन का दौर है। इस टिप्पणी पर शो में मौजूद सभी ऑडियंस में तालियां बजाई। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस बात को आगे बढ़ाने की वजह तुरंत दिलीप कुमार के महत्व पर जोर देते हुए बातचीत शुरू की उन्होंने कहा अरे नहीं नहीं कर दिलीप कुमार जी के पहले और दिलीप कुमार जी के बाद का ही दौर चल रहा है।
ये भी पढ़े: प्रेम चोपड़ा ने बताया, अमिताभ की एंट्री से Rajesh Khanna को लगी शराब लत..
दिलीप कुमार को बताया सिनेमा का स्तंभ
अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार के बारे में आगे और भी कई सारी तारीफें की उन्होंने कहा वह एक स्तंभ है और वह स्तंभ जो है उसे कोई नहीं हरा सकता…जिसका मतलब है कि दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के एक ऐसे स्तंभ की तरह है जिसे कोई हार नहीं सकता है। बता दे कि अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार ने 1982 में आई फिल्म शक्ति में एक साथ काम किया था, केबीसी 18 हर सोमवार शुक्रवार रात 9:00 बजे सोनी टीवी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

