बेबी डॉल के गाने से मशहूर हुई सिंगर Kanika Kapoor की पर्सनल जिंदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। कनिका ने शादी के करीब 4 साल बाद अपने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई व्यक्ति जानना चाहता है कि आखिर दोनों के रिलेशन में ऐसा क्या हुआ और उनकी लव स्टोरी अब कहां पहुंच गई है।
Kanika Kapoor ने पति गौतम से अलग होने का फैसला आखिर क्यों लिया?
कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने पति गौतम से अलग होने की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपने रिलेशन के दौरान बिताए गए समय के लिए आभार जताया और गौतम के भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं भी दी है। कनिका ने सोशल समय में लोगों से अपील की है कि वह उनके निजी जिंदगी का सम्मान करें। हालांकि दोनों के कानूनी तलाक की प्रक्रिया पूरी होने की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़े: रिमी टॉमी की दूसरी शादी: 6 साल बाद फिर बसने जा रहा है घर, जानिए कौन हैं लिबिन मैथ्यू
कौन हैं कनिका कपूर के पति गौतम हथीरमानी?
गौतम हथीरमानी लंदन में रहने वाले बिजनेसमैन है। कनिका और गौतम एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं पहले दोनों के बीच दोस्ती थी फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदले और उन्होंने शादी कर ली। गौतम ने अगस्त 2021 में कनिका को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद दोनों ने 20 मई 2022 को लंदन में शादी की। यह कनिका की दूसरी शादी थी उनके शादी में उनके परिवार और करीबी लोग ही शामिल थे।
Kanika Kapoor की पहली शादी और उनके तीन बच्चे
कनिका कपूर की पहली शादी राज चंडोक से हुई थी उसे समय वह केवल 18 साल की उम्र की थी शादी के बाद वह लंदन चले गई और वही अपने परिवार के साथ रहने लगी। इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं उनके दो बेटी आयाना और समारा है जबकि बेटे का नाम युवराज है। साल 2012 में कनिका और राज अलग हो गए इसके बाद कनिका ने अपने बच्चों की परवरिश के लिए संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने पर ध्यान दिया। साल 2014 में फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के गाने बेबी डॉल से उनको पहचान मिली। इसके बाद कनिका ने कहीं सारे हिट गाने गए और बॉलीवुड में अपनी जगहबनाई।
आखिर कनिका और गौतम क्यों अलग हो रहे हैं?
कनिका कपूर के दोबारा डिवोर्स होने की कोई असली वजह सामने नहीं आई है कनिका ने अपनी घोषणा में अलग होने की कोई वजह नहीं बताई है। ऐसे में उनके रिलेशन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा करना सही नहीं होगा। फिलहाल इतना ही साफ है कि दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े: Sanjay Gupta का निधन: संजय दत्त ने किया दोस्त का अधूरा सपना पूरा करने का वादा
Kanika Kapoor की जिंदगी में फिर आया ये बड़ा बदलाव
कनिका कपूर की जिंदगी में से पहले भी कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने अपने बच्चों के परवरिश की और संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। गौतम से शादी के बाद उनके जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू हुआ आप करीब 4 साल बाद दोनों के अलग होने की खबर देखने को मिल रही है। फिलहाल कनिका अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर ज्यादा कुछ बताना नहीं चाहती।

