MP: शादी समारोह में सिंधिया के जाते ही ‘काजू-बादाम’ पर टूट पड़े समर्थक, वीडियो वायरल

Shivpuri News: शिवपुरी के एक शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उनके समर्थक पूरी तरह अनुशासित और संस्कारी नजर आए, हाथ जोड़े, सीधे खड़े, जैसे कोई स्कूल इंस्पेक्शन हो। महाराज की मौजूदगी में कोई हिलता-डुलता नहीं था, सब VIP मोड में थे।लेकिन जैसे ही सिंधिया जी ने पीठ फेरी और वहाँ से रवाना हुए, माहौल पलट गया,समर्थक मेज पर सजे काजू-बादाम पर टूट पड़े।

Shivpuri News in Hindi: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में केंद्रीय संचार मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र से एक मजेदार लेकिन चर्चित मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में उनके लिए विशेष रूप से सजाए गए ड्राई फ्रूट्स पर उनके जाने के तुरंत बाद समर्थकों ने टूट पड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना शिवपुरी शहर के एक होटल में आयोजित एक भव्य शादी समारोह की है, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर विशेष अतिथि पहुंचे थे। आयोजकों ने उनके स्वागत के लिए टेबल पर काजू, बादाम और अन्य सूखे मेवों से सजी प्लेटें तैयार की थीं।

जब तक सिंधिया मौजूद रहे, वहां खड़े सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी अनुशासन और सम्मान के साथ हाथ जोड़े खड़े नजर आए। मंत्री ने कुछ देर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिर रवाना हो गए।

मंत्री के पीठ फेरते ही बदला माहौल

सिंधिया के जाने के साथ ही माहौल में अचानक बदलाव आ गया। VIP टेबल पर रखे ड्राई फ्रूट्स पर मौजूद समर्थकों और स्थानीय नेताओं में होड़ मच गई। कोई मुट्ठी भरकर मेवे ले जा रहा था, तो कोई प्लेट खाली करके जेबों में भरने में जुट गया। यह पूरा नजारा किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे सिंधिया के जाने के कुछ ही सेकंड बाद लोग ड्राई फ्रूट्स पर झपट्टा मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ ला दी है, जहां लोग इसे हल्के-फुल्के अंदाज में ‘अनुशासन की असली परीक्षा’ बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *