बॉलीवुड की एक्ट्रेस Aishwarya Rai बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें फिल्मी दुनिया से ढेर सारी बधाइयां मिली इस खास मौके पर एक्ट्रेस जूही चावला ने भी ऐश्वर्या राय के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है जूही ने अपने नोट में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती, शालीनता और उनके खास अंदाज की तारीफ भी की है।

जूही चावला ने ऐश्वर्या राय के लिए ऐसा क्या लिखा?
Aishwarya Rai के लिए जूही चावला ने सोशल मीडिया पर उनको बधाई देते हुए एक खास मैसेज शेयर किया उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा Happy Birthday Aishwarya! So much grace, beauty and poise… and somehow always making it all look effortless .. Wishing you a wonderful year ahead, with lots of happiness and many many beautiful moments.
इस तरह से अंग्रेजी में लिखा हुआ एक नोट ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए जूही चावला ने शेयर किया।
ये भी पढ़ें: Ram gopal varma को ₹29.67 करोड़ का नोटिस, 16 साल पुराने समझौते ने क्यों बढ़ाई मुश्किलें?
जूही के इस मैसेज का हिंदी में आखिर क्या मतलब है?
Aishwarya Rai की जन्मदिन पर जूही चावला ने इस संदेश के द्वारा बताया है कि जन्मदिन मुबारक हो आपके अंदर इतनी शालीनता खूबसूरती और गरिमा है। आप हर चीज को इतनी आसानी से और खूबसूरती से ही कर लेती हो कि यह बिल्कुल सहज लगता है। इसके साथ ही जूही चावला ने ऐश्वर्या राय के आने वाले सालों के लिए ढेर सारी खुशियों और बहुत सारे खूबसूरत पलों की कामना कीहै।
जूही चावला ने केवल ऐश्वर्या राय का जन्मदिन की बधाइयां ही नहीं दे बल्कि उनके व्यक्तित्व और उनके खास अंदाज की तारीफ भी की है उनका यह मैसेज काफी प्यारा है क्योंकि इसमें ऐश्वर्या की खूबसूरती के साथ उनकी शालीनता की भी तारीफ है।
ऐश्वर्या राय बच्चन का 53वां जन्मदिन है सबसे खास
Aishwarya Rai का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था वह इस साल 2026 में अपना 53th जन्मदिन मना रही है। ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी इसके बाद उन्होंने 1997 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और उनकी पहली फिल्म मणिरत्नम के तमिल फिल्म इरुवर थी। इसी साल उन्होंने फिल्म और प्यार हो गया सिर्फ बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने हम दिल दे चुके सनम, ताल, देवदास, धूम 2 और जोधा अकबर जैसे कई सारी फिल्मों में काम किया। आज भी उनकी खूबसूरती और शानदार अंदाज की चर्चा देखने को मिलतीहै।
ये भी पढ़ें: डांस करते वक्त श्रद्धा कपूर के साथ हुआ हादसा, Eetha के सेट पर लगी चोट
जूही चावला और ऐश्वर्या राय ने कभी साथ नहीं की कोई फिल्म
लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि जूही चावला और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अब तक किसी फिल्म में भी एक साथ काम नहीं किया है। दोनों एक्ट्रेस बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रह चुकी है ऐश्वर्या की जन्मदिन पर जूही चावला का यह प्यारा मैसेज वाकई में काफी अच्छा है।




