Jio Platforms के आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है कंपनी के एंकर बुक में करीब ढाई लाख करोड़ की बोली आई है जो उपलब्ध 8110 करोड रुपए के मुकाबले 30 गुना से भी ज्यादाहै। इस मजबूत मांग के बीच अब निवेश करने वाले लोगों की नजर आईपीओ की तारीख प्राइस बैंड शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग पर टिकी हुई है।

Jio IPO के एंकर बुक में अब 30 गुना से ज्यादा मांग
19 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार Jio Platforms एंकर बुक में इंस्टीट्यूशन निवेशक ने करीब ढाई लाख करोड रुपए की मूली लगाई है एंकर बुक का आकार 8110 करोड रुपए का बताया जा रहा है। इस तरह की मांग उपलब्ध राशि से 30 गुना अधिक रही है। एंकर निवेशक भी बड़े संस्थागत निदेशक होते हैं जिन्हें आईपीओ में आम निवेशक के लिए बोली शुरू होने से पहले शेयर दिए जाते हैं। हालांकि कुछ बोलियां की राशि और वास्तव में आवंटित शेयेर का मूल्य अलग-अलग निर्धारित होता है। इसलिए इस आंकड़े को पूरे आईपीओ का सब्सक्राइब नहीं समझ लेना चाहिए।
ये भी पढ़े: Yes Bank के मुनाफ़े में भारी उछाल, मंडे मार्केट में स्टॉक दिखायेगा कमाल!
BlackRock और Fidelity समेत बड़े निवेशकों की है दिलचस्पी
जानकारी के अनुसार ब्लैक रॉक, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट, जेपी मॉर्गन ऐसेट मैनेजमेंट और कैपिटल ग्रुप जैसे वैश्विक निवेश करने वाले प्रबंधकों ने एंकर बुक में भाग लिया है। सिंगापुर के जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और नार्वे की नोसेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट जैसे इंस्टिट्यूट के नाम भी सामने आए गए हैं।
भारतीय म्युचुअल फंड बीमा कंपनियों और पेंशन फंड में भी इसमें अपनी एक खास दिलचस्पी दिखाइ है। घरेलू और विदेशी संस्थानों की भागीदारी इस आईपीओ में अपनी एक व्यापक रुचि रखती हुई दिख रहीहै। हालांकि इसके शेयर की भविष्य की कीमत या फिर निवेश पर मिलने वाली रिटर्न की गारंटी नहीं मिलती है।
कब खुलेगा Jio का IPO और क्या है प्राइस बैंड?
Jio Platforms का आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। इसके शेयर का प्राइस बैंड 1065 रूपये से लेकर 1119 रूपये प्रति शेयर पर तय किया गया है। प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस नए इश्यू के जरिए लगभग 30213 करोड रुपए जुटाने की प्लानिंग कर रही है। इसमें 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे इस पेशकश के साथ जियो प्लेटफार्म के शेयर बाजार में एक अलग लिस्टिंग होने का रास्ता खुलता दिख रहाहै।
ये भी पढ़े: Taiwan Weighted Index: Taiwan शेयर बाजार आज 0.31% तक चढ़ा…
क्या भारी मांग से निवेशकों को होगा कोई फायदा?
एंकर बुक में मिली बड़ी मांग से जियो प्लेटफार्म के आईपीओ को लेकर इंस्टीट्यूशन निवेश करने वाले लोगों की दिलचस्पी का पता चल रहा है लेकिन निवेश करने वाले लोगों को सिर्फ इस आंकड़े के आधार पर ही आवेदन करने का फैसला नहीं लेना चाहिए। आईपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी के ऑफिशियल रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस बिजनेस फाइनेंशियल रिस्क और मूल्यांकन को समझ लेना जरूरीहै। भारी मांग के बावजूद लिस्टिंग पर शेर का भाव गिर सकता है और निवेश में नुकसान भी हो सकता है इसलिए जिओ आईपीओ में आवेदन करने से पहले अपनी निवेश की टाइमिंग जोखिम उठाने की क्षमताओं और कंपनी के मूल्यांकन पर ध्यान देना चाहिए।




