चॉल में रहते थे jackie shroff, पत्नी ने छोड़ी थी लग्जरी लाइफ.. कृष्णा ने बताया सच

Jackie Shroff lived in a chawl, his wife left their luxurious life. Krishna reveals the truth.

Jackie shroff lived in a chawl news: हाल ही में रियलिटी शो में बातचीत के दौरान कृष्णा श्रॉफ ने अपने माता-पिता की शुरुआती जिंदगी से जोड़ा कुछ अहम खुलासा बताया है। दरअसल उन्होंने बताया कि उनकी मां आयशा श्रॉफ ने शादी के बाद अपना आरामदायक जीवन छोड़कर मुंबई की चाल में रहने का फैसला किया था जब उनके पिता जैकी श्रॉफ फिल्मों की दुनिया में संघर्ष कर रहे थे।

Jackie Shroff lived in a chawl, his wife left their luxurious life. Krishna reveals the truth.

Krishna Shroff ने शेयर की अपनी पारिवारिक कहानी

हाल ही में रियलिटी शो द 50 में बातचीत करने के दौरान कृष्णा श्राफ ने अपने परिवार की शुरुआती संघर्ष के बारे में बताया कि उनके पिता जैकी श्रॉफ उसे समय फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित नहीं हुए थे और बिल्कुल ही साधारण स्थिति में रहते थे। उनके अनुसार उनकी मां आयशा श्रॉफ अपेक्षा अनुसार एक बड़े समृद्ध घर से ताल्लुक रखती है बावजूद उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और उनके साथ साधारण तरीके से चॉल में रहने लगी। शो मैं कहीं-कहीं बात के अनुसार ये फैसला परिवार के समर्थन और उनके रिश्ते को प्राथमिकता देने के कारण लिया गया था।

ये भी पढ़े : Sankalp Web Series: राजनीतिक थ्रिलर का अंत समझिए, क्या हुआ खुलासा

Ayesha Shroff का फैसला और शुरुआती संघर्ष

कृष्णा श्राफ ने बातचीत के दौरान कहा कि उनकी मां ने अपने परिवार द्वारा बनाई गई सुविधा की जिंदगी को छोड़ दिया जानकारी के मुताबिक उसे दौर में जैकी श्रॉफ मुंबई में एक साधारण से घर में रहते थे और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की कोशिश ही कर रहे थे। इस फैसले को परिवार की भीतर एक बड़े त्याग के रूप में देखा गया हालांकि ऑफिशियल बयान में इस बारे में कोई भी अलग से जानकारी नहीं दी गई है लेकिन शो में कही गई बातों के अनुसार ये फैसला रिश्ते और भरोसे के आधार पर लिया गया था।

साधारण माहौल में हुआ है पालन पोषण

अपने इंटरव्यू के दौरान कृष्णा श्राफ ने अपने बचपन के बारे में भी बताया कि उन्होंने और उनके भाई टाइगर श्रॉफ ने अपना पूरा जीवन बचपन का सामान्य माहौल में ही गुजारा है। उनके अनुसार परिवार ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के चमक दमक से दूर रखते हुए एक साधारण जीवन दिया। उन्होंने कहा कि उनके घर में सिर्फ चार सदस्य थे जिससे परिवार के बीच मजबूत संबंध बन रहे। उन्होंने सोशल मीडिया और पब्लिक इंटरव्यू में भी कई बार यह बताया है कि जैकी श्रॉफ अपने बच्चों को साधारण जीवन के मूल्यों के साथ बड़ा करना चाहते थे।

Jackie Shroff का संघर्ष और उनके करियर की शुरुआत

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जैकी श्रॉफ ने लंबे समय तक काफी संघर्ष किया शुरुआती दौर में उन्हें सीमित ही अवसर मिले और आर्थिक परिस्थितियों भी काफी चुनौती पूर्ण थी। बाद में फिल्मों में सफलता मिलने के बाद उनका करियर तेजी से बढ़ता गया फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने के बाद परिवार की परिस्थितियों में भी बदलाव है।

ये भी पढ़े: Hansika Motwani का सोहेल से हुआ तलाक, जाने क्यों किया alimony से इनकार

चर्चा में क्यों आई उनके परिवार की कहानी

हाल ही में लिए गए इंटरव्यू के बाद या पारिवारिक कहानी सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई थी दर्शकों के बीच स्टार परिवारों के पब्लिक अनुभव और संघर्ष की कहानी को लेकर दिलचस्पी देखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *