Jabalpur Train Accident : मध्य प्रदेश रेलवे की घटना कंपा देगी रूह! पटरी पार कर रहे थे 6 लोग तभी आ गई मालगाड़ी

Jabalpur Train Accident Goods Train Track Crossing Six People Hit

Jabalpur Train Accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक घटना ने पूरे रेलवे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। जिले के मदनमहल रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को पटरी पार कर रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब ये सभी लोग पटरी पार कर रहें थे और तभी अचानक सामने से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी ने एक महिला, तीन बच्चों समेत छ: लोगों को रौंद दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि जबकि तीन बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने पांचों घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

रेलवे पटरी पार करते समय महिला की मौत

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा शनिवार की रात को लगभग 10 बजकर 58 मिनट पर हुआ। ये सभी यात्री जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जबलपुर पहुंचे थे। मदन महल स्टेशन पर उतरने के बाद, सभी यात्री प्लेटफार्म का प्रयोग न करते हुए सीधे ट्रैक पर उतर गए। फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल किए बिना ये लोग दूसरी तरफ जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी आई सभी को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक महिला भी रेलवे कर्मी थी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय पुष्पा सोधिया के रूप में हुई है, जो पश्चिम मध्य रेलवे के लॉन्ड्री विभाग में काम करती थीं। वहीं, घायलों में 22 वर्षीय शिवानी पटेल, 40 वर्षीय नन्ही बाई, 4 वर्षीय रीति पटेल और 2 वर्षीय इंद्रजीत पटेल शामिल हैं। एक और 4 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एसपी सिटी आयुष गुप्ता, एसपी जॉन पल्लवी शुक्ला, कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

क्या घटना के लिए रेलवे जिम्मेदार?

इस हादसे की जांच में रेलवे को दोषी नहीं माना गया है। बताया गया है कि यात्रियों ने फुटओवर ब्रिज का उपयोग नहीं किया, और ट्रैक पार कर रहे थे, जब अचानक पीछे से आ रही मालगाड़ी आई। लोको पायलट ने ब्रेक लगाई, लेकिन तब तक यह दुर्घटना हो चुकी थी। रेलवे पुलिस ने बताया कि इस घटना में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है। रेलवे पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वे यह भी देख रहे हैं कि कहीं किसी की लापरवाही तो नहीं हुई है।

कब लगेगी इन हादसों पर रोक?

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घायल यात्रियों के इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर रेलवे प्लेटफार्म पर लापरवाही के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं। रेलवे विभाग को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पटरियों का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

यह भी पढ़े : Goa Night Club Fire : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 मौतों का जिम्मेदार कौन? कई सिलेंडर ब्लास्ट से उठ रहें सवाल

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *