Indian IT Stocks में भारी गिरावट, AI के डर से Infosys, TCS, Wipro लुढ़के

Indian IT Stocks में भारी गिरावट, AI के डर से Infosys, TCS, Wipro लुढ़के

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को AI के बढ़ते असर को लेकर हड़कंप देखने को मिला, जब Infosys, TCS, Wipro, HCL Tech और Persistent Systems जैसी प्रमुख IT कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई है। निवेश करने वाले लोगों की चिंता Anthropic नामक अमेरिका स्थित स्टार्टअप द्वारा नए AI टूल की लॉन्च को लेकर थी, जिसने भारतीय IT सेक्टर पर संभावित दबाव को उजागर किया और शेयर की कीमतों में तबाही ला दी।

IT Stocks में क्यों आई इतनी भयंकर गिरावट?

बुधवार की सुबह भारतीय आईटी शेयर के लिए शुरुआती ट्रेड में 4% से 6% तक की गिरावट देखी है यदि गिरावट सीधे तौर पर Anthropic नाम के एक AI कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाले नए ai टूल की खबर के बाद आई है जिसने बाजार में यह डर फैला दिया है।कि AI तकनीक पारंपरिक IT सेवा मॉडल को प्रभावित कर सकती है। Anthropic ने अपनी Claude Cowork AI एजेंट के लिए ऐसे प्लग-इन जारी किए हैं जो कानूनी, बिक्री, मार्केटिंग और डेटा विश्लेषण जैसे कार्यों को स्वचालित कर सकते हैं। इस तकनीक के बारे में खबर फैलने के बाद दुनियाभर के सॉफ़्टवेयर और डेटा-सर्विस कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई, जिस वजह से भारतीय IT सेक्टर पर भी दबाव बना हुआ है।

ये भी पढ़े : PayPal के 2026 प्रॉफिट अनुमान में गिरावट और नए CEO की घोषणा..

Global Markets का असर

भारतीय IT शेयरों पर असर केवल देश के बाजार तक ही सीमित नहीं रहा। अमेरिका और यूरोप में भी तकनीकी शेयरों में गिरावट देखी गई है। Wall Street पर तकनीकी शेयरों में बिकवाली ने Nasdaq जैसे प्रमुख सूचकांकों को प्रभावित किया है और यही कमजोरी सुबह के सत्र में भारत के बाजारों में भी देखने को मिली। निफ्टी IT सूचकांक इस गिरावट के चलते हाल ही के दिनों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बना हुआ है, जिसमें सभी 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में चले गए।

निवेशकों की चिंता का मूल

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों को यह डर है कि जैसे-जैसे AI टूल और सॉफ्टवेयर सेवाएं और अधिक सक्षम होती जा रही हैं, कंपनियां पुराने आउटसोर्स IT सेवाओं को कम प्राथमिकता दे सकती हैं। इससे IT कंपनियों की मुनाफाखोरी पर दबाव आ सकता है और राजस्व-वृद्धि भी सुस्त हो सकती है। भारतीय IT कंपनियों की आय का अधिकांश हिस्सा अमेरिका और यूरोप से ही आता है। इसलिए अगर वैश्विक कंपनियां AI आधारित समाधान अपनाना तेज़ कर देती हैं, तो भारतीय IT सेवाओं की मांग पर इसका असर पड़ सकता है, यही बाजार की चिंता का कारण बना हुआ है।

ये भी पढ़े : ITC Share Price Steep Decline Illustration

Wider Implications और आगे क्या?

हालांकि आज की गिरावट मुख्य रूप से AI से जुड़ी खबर के कारण आई, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि भारतीय IT शेयर पहले से ही उच्च वैल्यूएशन, धीमी डील रैंप-अप और वैश्विक तकनीकी खर्च में संकुचन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे थे। ऐसे में नेगेटिव वैश्विक संकेत भी बाजार में भारी बिकवाली को जन्म दे सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि भविष्य में Indian IT कंपनियों को अपनी Growth Story को AI-और क्लाउड आधारित सेवाओं के साथ फिर से र्परिभाषित करना होगा, ताकि निवेशक का भरोसा बरकरार रहे और long term में आय बढ़े। बाजार इस समय volatile मोड है और तकनीकी उभरते बदलावों के प्रति अत्यधिक प्रतिक्रियाशील भी हुआ है। AI जैसे disruptive टेक्नोलॉजी के कारण निवेशकों का Sentiment जल्दी बदल रहा है, जो कि भारतीय IT सेक्टर की भावी दिशा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *