Induction Vs LPG Which One Is Affordable: ईरान जंग (Iran War) के चलते आधी दुनिया LPG Crysis से जूझ रही है भारत में तो फिर भी हालत उतने बदतर नहीं है मगर फिर भी लोग घबराए हुए हैं और एलपीजी की कमी से जूझ रहे हैं. इस बीच मार्केट में अचानक से इलेक्ट्रिक इंडक्शन (Electric Induction) की डिमांड बढ़ गई है. इसमें भी खाना पकता है और खाना पकाने के लिए आपको LPG नहीं बिजली की जरूरत पड़ती है. LPG न होने पर दो ही रास्ते हैं या तो आप बिजली से चलने वाला इंडक्शन इस्तेमाल करो या फिर लकड़ी से जलने वाला चूल्हा। लेकिन अब ये जानना जरूरी है कि जिस इंडक्शन को LPG का सब्स्टीट्यूट माना जा रहा है वह किफायती है या LPG से ज्यादा खर्चीला?
एलपीजी या इंडक्शन ज्यादा किफायती क्या है?
What is more economical LPG or induction: भारत में सिलेंडर की कीमत लगभग 1 हजार रुपए के आसपास है जबकि बिजली का खर्च लगभग 10 रुपए यूनिट मान कर चलते हैं. अगर एक यूनिट बिजली को एक किलोवॉट ऊर्जा के बराबर मानें. तो इंडक्शन की दक्षता लगभग 90% होती है. जबकि गैस की लगभग 40%. इसका मतलब वही खाना पकाने के लिए गैस को लगभग दोगुनी से ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है.
यही कारण है कि कई स्टडीज इंडक्शन को बेहतर बताती हैं. मान लीजिए अगर बिजली की कीमत लगभग 8 रुपये प्रति यूनिट से कम है तो इंडक्शन की कुल लागत गैस के बराबर या कभी कभी कम पड़ सकती है. लेकिन जहां बिजली महंगी है. वहां गैस अभी भी सस्ती लग सकती है.
देखा जाए तो दोनों ही आपकी जेब में बराबर लोड डालती हैं. बिजली आपके राज्य में महंगी है तो एलपीजी बेहतर है और बिजली सस्ती है तो इंडक्शन।
लेकिन इंडक्शन के साथ के दिक्क्त है, इसमें खास तरह की ही बर्तन में खाना पक सकता है, अगर आपके घर में वो बर्तन नहीं हैं तो आपको खाना पकाने के लिए खरीदने पड़ेंगे। लेकिन सुरक्षा के मामले में इंडक्शन बेहतर है क्योंकी इसमें आग का खतरा नहीं है, सिलेंडर ब्लास्ट जैसा डर नहीं है. एलपीजी की कमी के चलते इंडक्शन का इस्तेमाल करना समझदारी है.
