Indigo Flight Crisis : इंडिगो की फ्लाइट्स देशभर में यात्रियों को परेशान कर रही हैं। इंडिगो की फ्लाइटें रद्द होने का असर अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 42 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इन रद्द उड़ानों की वजह से करीब 2400 यात्रियों और उनके परिवार वालों को परेशानी हुई। कुल मिलाकर लगभग 10 हजार लोग प्रभावित हुए। रद्द हुई उडानों में 7 फ्लाइट्स इंडिगो की थीं। लेकिन, सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को एयर टिकट पर दस गुना ज्यादा किराया देने से हो रही है। फ्लाइट्स रद्द होने के कारण एयर टिकट का किराया काफी महंगा हो गया है।
लखनऊ में 144 उड़ानें रद्द रहीं
शनिवार को एयरपोर्ट पर यात्रियों को अपनी उड़ान का इंतजार 5 से 20 घंटे तक करना पड़ा। जब उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट रद्द हो गई है, तो गुस्सा और हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों ने कहा कि एयरपोर्ट या एयरलाइन का कोई कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे रहा था। इससे उन्हें बहुत समय और पैसा बर्बाद करना पड़ा। अगर पहले ही सही जानकारी मिल जाती, तो वह दूसरी जगह से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते थे। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हर दिन 144 फ्लाइटें उड़ती हैं। इनमें से 65 फ्लाइटें इंडिगो की हैं। शुक्रवार को इन उड़ानों का बहुत नुकसान हुआ। खासकर लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना और कोलकाता जैसी जगहों की फ्लाइटें रद्द हुईं। इस दिन करीब 1290 यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए और दूसरे रास्ते से यात्रा करने का फैसला किया।
एयर टिकट का किराया 10 गुना ज्यादा बढ़ा
इंडिगो की लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही, उड़ानों का किराया भी बहुत बढ़ गया है। सामान्य दिनों में लखनऊ से मुंबई का किराया 5 हजार रुपये के आसपास होता है, पर अब वह 48 हजार रुपये तक पहुंच गया है। हैदराबाद का किराया 42,665 रुपये हो गया है। बंगलूरू का 68,790 रुपये और दिल्ली की सीधी उड़ान का किराया 14,000 से 17,000 रुपये के बीच है। बीते 7 दिसंबर को रात 8:30 बजे की उड़ान का किराया 46,301 रुपये था।
एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा किया। उन्हें बताया गया कि एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट का समय सही दिख रहा है, लेकिन एयरपोर्ट पर पता चलता है कि उनकी फ्लाइट रद्द हो गई है। कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी थी।
लखनऊ से उड़ानों का बढ़ा किराया
- लखनऊ-अहमदाबाद : 43,550
- लखनऊ-पुणे (सीधी) : 24,999
- लखनऊ-पुणे (कनेक्टिंग): 42,360
- लखनऊ-गोवा : 38,667
- लखनऊ-जम्मू (कनेक्टिंग): 13,290
- लखनऊ-पटना (कनेक्टिंग): 32,450
- लखनऊ-कोलकाता (कनेक्टिंग): 39,330
एक यात्री ने 9 लाख रुपये खर्च कर भी नहीं पहुंचा घर
उत्तर प्रदेश में एयपोर्ट पर यात्रियों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। प्रतापगढ़ के रूपम नाम के व्यक्ति को अपनी तंजानिया यात्रा के लिए 9 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी वह एयरपोर्ट पर ही फंसे हैं। मुंबई से तंजानिया का फ्लाइट रद्द हो गया। उन्होंने फिर से टिकट बुक कराई, लेकिन लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट भी नहीं चली। अब वह पिछले 24 घंटे से एयरपोर्ट पर ही हैं। पुणे के रावल परिवार ने भी 50 हजार रुपये ज्यादा खर्च कर सड़क से ही अपने घर लौटने का फैसला किया है। वह 28 नवंबर को अपने बेटे की स्कूल मीट में गए थे, लेकिन फ्लाइट नहीं मिलने के कारण उन्हें बहुत नुकसान हुआ।
यह भी पढ़े : Indigo Flight Cancel : इंडिगो पर मंडरा रहा संकट, साढ़े 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द, दिल्ली में हाहाकार
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
