Diwali में ट्रेन यात्रा से पहले जानें रेलवे ने किन राज्यों की कौन सी ट्रेनें कर दीं हैं रद्द!

रेलवे द्वारा 10 ट्रेनों के कैंसल होने की सूची और घोषणा

Train Cancelled Indian Railway: ट्रेन की यात्रा ना सिर्फ सस्ती होती है बल्कि एक सुरक्षित और आरामदायक सफर होता है. इसके कारण ही ट्रेन यात्रा लोगों की पहली पसंद है. लेकिन कभी-कभी रखरखाव, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड या विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को कैंसिल या शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ता है. अगर आप अगले कुछ दिनों में कहीं आने-जाने वाले हैं. तो आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

इतनी ट्रेनें हुई कैंसल

बता दें विकास कार्यों के चलते रेलवे ने 11 ट्रेनों को कैंसिल किया है. और 3 ट्रेनों को बदलते हुए अलग रूट से चलाया जाएगा, और 4 ट्रेनों को बीच में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. इसलिए यात्रियों को हिदायत है कि पहले ही अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें.

कैंसिल होने की वजह

चक्रधरपुर मंडल में रेल विकास का काम होने के चलते रेलवे ने 11 ट्रेनों को कैंसिल किया है. जिसमें टाटानगर से इतवारी जाने वाली इतवारी एक्सप्रेस और आरा से दुर्ग तक जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से अलग-अलग तारीखों में कैंसिल रहेंगी. साथ ही 3 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा. और 4 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में बीच में कैंसिल कर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. इस वजह से पटना से वाया टाटानगर होकर दुर्ग जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस और बड़बिल से हावड़ा जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस बीच में ही कैंसिल हो जाएंगी.

Cancelled Train list

गाडी संख्या 18109-18110 Tatanagar-Itwari-Tatanagar Express अक्टूबर में 11, 14, 18, 21, 25, 28 तक, नवंबर में 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 तक, दिसंबर में 2, 6, 9, 13, 16 तक कैंसिल

गाडी संख्या 18175-18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस अक्टूबर में 11, 14, 18, 21, 25, 28 तक, नवंबर में 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 तक, दिसंबर में 2, 6, 9, 13, 16 तक रद्द

गाडी संख्या 68029-68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू ट्रेन अक्टूबर में 11, 14, 18, 21, 25, 28 तक, नवंबर में 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 तक, दिसंबर में 2, 6, 9, 13, 16 तक रद्द

गाडी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 14, 21, 28 तक, दिसंबर में 5, 12 तक रद्द

गाडी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 15, 22, 29 तक, दिसंबर में 6, 13 तक रद्द

गाडी संख्या 18125-18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस अक्टूबर में 11, 18, 25 तक, नवंबर में 1, 8, 15, 22, 29 तक, दिसंबर में 6, 13 तक रद्द

गाडी नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस अक्टूबर में 14, 21, 28 तक, नवंबर में 4, 11, 18, 25 तक, दिसंबर में 9, 16 तक रद्द

गाडी नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस अक्टूबर में 15, 22, 29 तक, नवंबर में 5, 12, 19, 25 तक, दिसंबर में 10, 17 तक रद्द

परिवर्तित रूट वाली ट्रेनें

गाडी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, 17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर, 28 नवंबर; 5 दिसंबर, 12 दिसंबर को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक रूट से चलेगी.

गाडी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 3 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 3 नवंबर, 10 नवंबर, 17 नवंबर, 25 नवंबर, 8 दिसंबर, 15 दिसंबर को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा-ईब रूट से चलेगी

गाडी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 13 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 3 नवंबर, 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर, 1 दिसंबर, 8 दिसंबर, 15 दिसंबर को कांड्रा-सीनी रूट से चलेगी, टाटानगर नहीं जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *