Indian Idol Winners: किसकी चमकी है किस्मत? 2 विजेताओं का निधन

Indian Idol Winners: Whose fortunes shone bright? Two winners have passed away.

Indian Idol की ट्रॉफी जीतना किसी भी सिंगर के लिए बड़ी उपलब्धि होती है लेकिन हर विजेता का सफर एक जैसा नहीं होता है। कुछ लोगों ने म्यूजिक और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाए रखी है तो कुछ लोगों ने समय के साथ इस लाइमलाइट की दुनिया से दूर हो गए हैं वहीं दो विजेता ऐसे हैं जिनका कम उम्र में ही निधन हो चुका है।

अभिजीत सावंत से शुरू हुआ था सफर

इंडियन आइडल के शो के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत थे उन्होंने शो जीतने के बाद गायकी की दुनिया में अपने करियर पर काम करना शुरू किया और एल्बम व दूसरे प्रोजेक्ट भी किया। आज भी शो के सबसे फेमस पुराने विजेताओं में इनका नाम लिया जाता है। Indian Idol के सीजन 2 में राजस्थान के संदीप आचार्य ने बाजी मारी थी उन्होंने 2006 में ट्रॉफी जीतने के बाद ही मेरे साथ सारा जहां नाम का एल्बम भी रिलीज किया था। हालांकि केवल 29 साल की उम्र में उनका 2013 में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह पीलिया से पीड़ित थे और इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़े: संस्कृति कपड़ों से नहीं…kriti sanon का कंगना को करारा जबाब

प्रशांत तमांग की मौत ने सबको चौंकाया

Indian Idol के सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग ने भी शो के बाद अपनी एक अलग पहचान बनाई थी वह सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी बने और पाताल लोक 2 में नजर भी आए थे। जनवरी 2026 में 43 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था, शुरुआती जानकारी में उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी। दिल्ली पुलिस ने उसे समय कहा था कि किसी भी तरह के फाउल प्ले के संकेत नहीं मिले हैं और पोस्टमार्टम से मौत की सही वजह स्पष्ट की जानी थी।

ये भी पढ़े : क्या अक्षय कुमार की Haiwaan फिल्म बनेगी 2026 की तीसरी 100 करोड़ हिट?

अब कौन है इनमें सबसे नया विजेता?

समय के साथ-साथ इंडियन आइडल के शो में कई सारे विजेता ने अपनी अलग पहचान बनाई। एलवी रेवंत, सलमान अली, सनी हिंदुस्तानी और पवनदीप राजन जैसे नाम संगीत की दुनिया में तो काफी एक्टिव रहे हैं, वही हाल ही में वैभव गुप्ता और मानसी घोष ने ट्राफी अपने नाम कर ली है।

लेकिन अब इस लिस्ट में नया नाम ज्योतिमर्त्य नायक का है। उन्होंने 26 जुलाई 2026 को इंडियन आईडल सीजन 16 की जीत हासिल की है वह उड़ीसा के 24 साल के सिंगर है जिन्हें ट्रॉफी के साथ 20 लाख का पुरस्कार भी मिला है। इस तरह इंडियन आइडल के विजेताओं के नाम अलग-अलग है किसी ने लगातार काम करके पहचान बनाई तो कोई अपेक्षाकृत नाम कम नजर आया।संदीप आचार्य व प्रशांत तमांग जैसे 2 विजेताओं का सफर समय से पहले ही खत्म हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *