नेशनल न्यूज। इजराइल-ईरान की जंग होने से इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। खास तौर से पाकिस्तान सीमा से लगे हुए जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध प्रदर्शन कारी सड़क पर न सिर्फ उतर आए है बल्कि यूनाइटेड नेशंस के लोकल ऑफिस आग लगा दिए, इतना ही नही कई सरकारी भवन में भी प्रदर्शन कारी लगा दिए है।
7 लोगो की हुई मौत
हिंसक हो रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन जरूरी कदम उठा रहा है। फायरिंग की वजह से 7 प्रदर्शनकारी मारे गए, 12 से ज्यादा घायल हैं। यहां पर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गिलगित और स्कार्दू में सिक्योरिटी को हाईअलर्ट पर है। ज्ञात हो कि खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय सड़कों पर उतर आया है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू के हालात हैं, यहां पर इंटरनेट डाउन हैं। एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात किया गया।

पीएम मोदी ने किया हाई लेवल मीटिंग
इजराइल-ईरान युद्ध एवं बन रहे हालातो को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हाईलेवल की मीटिंग किए है। इस मीटिग पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीडीएस अनिल चौहान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य लोग शमिल रहे। पीएम ने बताया था कि भारत ने यूएआई पर हुए हमलों की निंदा की है। भारत इस मुश्किल समय में उनके साथ है। भारत ने कहा है कि हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं। भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। भारत दुश्मनी को जल्द खत्म करने की जरूरत पर फिर से जोर देता है।
