Site iconSite icon SHABD SANCHI

Independence Day 2026: देशभक्ति का जुनून जगाएंगी ये 5 फिल्में, जरूर देखें

Independence Day 2026: These 5 films will ignite a passion for patriotism—a must-watch.Independence Day 2026: These 5 films will ignite a passion for patriotism—a must-watch.

Independence Day 2026: These 5 films will ignite a passion for patriotism—a must-watch.

15 अगस्त यानी Independence Day के मौके पर अगर आप देश के इतिहास युद्ध और बलिदान से जुड़ी कहानियों की फिल्में देखना चाहते हैं तो इस साल की प्रमुख 5 मूवी इन दिनों चर्चा में देखने को मिल रही है। इनमें बटवारा 1947, ऑपरेशन सफेद सागर, मैं वापस आऊंगा, सैम बहादुर और भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया आदि जैसी फिल्में शामिल है।

Batwara 1947

Independence Day की मौके पर रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे प्रमुख फिल्म बटवारा 1947 है यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी हुई इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और सवाना आजमी प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1947 के भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म होने वाली है इसके निर्माता आमिर खान है।

ये भी पढ़े: Awarapan 2 और Batwara 1947 का स्वतंत्रता दिवस पर होगा बड़ा clash

Operation Safed Sagar

इंडिपेंडेंस डे के मौके पर रिलीज होने वाली दूसरी प्रमुख फिल्म ऑपरेशन सफेद सागर है जो नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज है। जो 1999 के कारगिल वॉर के दौरान इंडियन एयर फोर्स के अभियान पर केंद्रित सीरीज है। नेटफ्लिक्स के अनुसार कहानी गोल्डन एरो स्क्वाड्रन और ऊंचाई वाले इलाकों में किए गए हवाई अभियान से जुड़ी सभी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। यह सीरीज 7 अगस्त 2026 को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है आप चाहे तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस सीरीज को देख सकते हैं।

Main Vaapas Aaunga

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा मैं दिलजीत दोसांझ, नसरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शर्वरी प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं फिल्म की कहानी भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ये एक तरह से भारत विभाजन के समय प्रेम और बिछड़ने की कहानी है। यह फिल्म इस वर्ष सिनेमा घर में रिलीज हो चुकी है आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे भी देख सकते हैं।

Sam Bahadur

सैम बहादुर फिल्म विकी कौशल की फिल्में जिसमें वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन वाली यह फिल्म एक बायोपिक वर फिल्में जिसमें सानिया मल्होत्रा और फातिमा सना शेख अहम भूमिका में नजर आ रही है। यह फिल्म सैन्य जीवन और 1971 के युद्ध से जुड़ी योगदान के बारे में बताती है।

ये भी पढ़े: Batwara 1947 Promotion में हादसा युवक हुआ घायल, सनी-प्रीति मिले CM से..

Bhuj: The Pride of India

भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया फिल्म एक हिंदी वार फिल्म है इसकी कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान वार के दौरान भुज एयर फोर्स बेस से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक और मधापार गांव की 300 स्थानीय महिलाओं द्वारा क्षतिग्रस्त लैंडिंग स्ट्रिप को 72 घंटे में तैयार करने की कहानी इसमें दिखाई गई है। Independence day 2026 के मौके पर देशभक्ति से जुड़ी इन सभी फिल्मों को देखना बिल्कुल नहीं भूले।

Exit mobile version