एमपी के सिंगरौली में प्रेमिका ने घर में बुलाया, दिए करंट के झटके, कुल्हाड़ी से काट दिए पाव, दी खौफनाक मौत

सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली जिले में प्रेमिका ने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए घर वालों के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची की प्रेमी का खौफनाक अंत कर दिया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय संदीप यादव निवासी आजाद पुर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका समेत 4 लोगो को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे पहुचा दिया है।

ऐसे दी मौत

सिंगरौली पुलिस ने हत्या मामले का खुलासा किया है। जिसमे यह जानकारी सामने आई है कि 27 फरवरी को संदीप की प्रेमिका ने उसे धोखे से घर बुलाया और घर वालों के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को करंट के झटके दिए, फिर लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से पैर काट दिया। मरा समझकर उसे लहूलुहान हालत में खेत में फेंक दिया था। इस मामले में बरगवां थाना की पुलिस ने कार्रवाई किया है।

शादी टूटने के डर से उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक संदीप यादव और उसकी प्रेमी के बीच करीब 8 महीने से प्रेम संबंध थे। युवती का घर रास्ते पर होने के कारण दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हाल ही में युवती की शादी दूसरे युवक से तय हो गई थी। इससे संदीप नाराज था। प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती यह जानकारी अपने घर वालों को दिया। घर वालों के कहने पर युवती ने प्रेमी संदीप को धोखे से घर बुलाया और फिर इस वारदात को अंजाम दे डाला।

चार आरोपी गिरफ्तार

बरगवां पुलिस ने इस मामले में भोला लाल पनिक्का, महेश्वर पनिक्का, मुन्नी देवी समेत युवती को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *