एमपी के सतना में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने किसान को मारी 5 गोली, पिता की मौत, पुत्र घायल

सतना। एमपी के सतना जिला अंतर्गत नागौद थाना इलाके के बारापत्थर गांव में 50 वर्षीय अभय उर्फ बब्लू यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जबकि गोली लगने से उसका 25 वर्षीय बेटा राणा यादव घायल हो गया है। सूचना पर पहुची नागौद पुलिस हत्या एवं गोली कांड मामले की जांच करने एवं हमलाबरों की तलाश में जुट गई है।

पेरोल पर जेल से निकला था हमलाबर

किसान अभय की हत्या करने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गांव का ही रहने वाला चंदन यादव है और उसने साथियों के साथ मिलकर किसान को 5 गोलियां मारीं। इनमें से दो गोलियां किसान की पीठ जबकि एक-एक पेट, गर्दन और पसली में लगीं। ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारापत्थर निवासी चंदन यादव पर पहले से कई केस दर्ज हैं। चंदन दिसंबर 2025 में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं लौटा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मध्यस्थता पड़ी मंहगी

जानकारी के तहत आरोपी चंदन यादव का भाई शरद यादव होली की रात गांव के लोगो के साथ गाली-गलौज कर रहा था। जिस पर अभय यादव ने इसका विरोध करते हुए शरद को डांट लगाई और एक थप्पड़ लगा दिया। यह बात उसे इतनी नागवार लगी कि वह अपने भाई चंदन यादव को इसकी जानकारी दिया। भाई की डांट लगाने वाले अभय से बदला लेने के लिए आरोपी चंदन अपने साथियों के साथ गुरूवार को पहुचा और 50 साल के अभय पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद चंदन समेत सभी आरोपी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अभय के बेटे राणा यादव (25) की किराना दुकान पर पहुंचे। उस पर कई राउंड फायर किए। जान बचाने के लिए राणा दुकान छोड़कर भागा, लेकिन उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लग गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चंदन ने अभय के छोटे बेटे राजा यादव को फोन लगाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

तैनात किया गया पुलिस बल

गोलीकांड की इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वही पुलिस हमलाबर हिस्ट्रीशीटर बदमाश चंदन यादव एवं उसके साथियों की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस टीमें लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *