कटनी। जबलपुर लोकायुक्त ने कटनी के जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रेप कर लिया। यह कार्रवाई जल संसाधन विभाग परिसर स्थित आरोपी के शासकीय निवास पर की गई है। बताया जाता है कि शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की 7 सदस्यी टीम एसडीओं के आवास में पहुची थी। शिकायत कर्त्ता रिश्वत की पहली रकम 20 हजार रूपए एसडीओं को दे रहा था। इसी बीच वहां मौजूद लोकायुक्त के अधिकारी एसडीओ पैसे लेते पकड़ लिए।
एरियर्स की फाइल पुटप करने मांगे थें 50 हजार रूपए
जानकारी के तहत आरोपी अधिकारी ने एरियर्स की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी। मामला वर्ष 2011-12 से लंबित एरियर्स भुगतान से जुड़ा है। सेवानिवृत्त चौकीदार कुंवरलाल रजक सहित 9 कर्मचारियों को बकाया राशि नहीं मिलने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। 30 अप्रैल 2025 को न्यायालय ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए लंबित एरियर्स का भुगतान करने को कहा था। आदेश के अनुसार, रजक को लगभग 8 लाख रुपये मिलना था। फरियादी कुंवरलाल रजक का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी अधिकारी ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की घंूस मांगे थें। जिस पर उन्होने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत किया था।
