भोपाल में थार वाहन हटाने के लिए किसान ने बजाया हार्न, नाराज युवकों ने उसी के रिवाल्वर से मार दी गोली

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना में एक किसान को गोली मारे जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। युवक ने महज उसे इस लिए गोली मार दिए, क्योकि वह सड़क पर खड़ी उनकी थार गाड़ी को हटाने के लिए अपने वाहन का हार्न बजा रहा था। जिससे युवक भन्ना गए और उससे विवाद करते हुए मारपीट करने लगे।

किसान के लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

जो जानकारी आ रही है उसके तहत थार सवार तीन युवक सड़क पर अपना वाहन खड़ा किए हुए थें। इसी बीच किसान वहां पहुचा और थार को हटाने के लिए अपने वाहन का हार्न बजाने लगा। आरोप है कि तीनों युवकों ने पहले किसान से मारपीट की और फिर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर उसी पर गोली चला दी। गोली किसान के पैर को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान करीब तीन राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से घायल किसान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वााहन पार्किग में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे वहां भगदड़ मच गई और थार सवार हमलाबर भी भागते हुए नजर आए। पुलिस घटी वारदात को लेकर जांच कर रही है। हमलाबरों की पहचान करके पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *