Why The Immortal Ashwatthama: बॉलीवुड में इन दिनों एक नाम फिर से चर्चा में है—अश्वत्थामा। महाभारत (Mahabharata) का यह अमर योद्धा एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में है… या कम से कम फैंस यही चाहते हैं। वजह है हालिया सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) का बढ़ता कद, जिनकी महत्वाकांक्षी फिल्म “द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama)” कभी बजट के कारण ठंडे बस्ते में चली गई थी।
कुछ साल पहले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट बेहद भव्य था—हॉलीवुड लेवल विजुअल्स, बड़े पैमाने की कहानी और महाभारत के एक रहस्यमयी किरदार की आधुनिक व्याख्या।
लेकिन समस्या थी बजट की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का स्केल इतना बड़ा था कि प्रोड्यूसर्स पीछे हट गए और प्रोजेक्ट रोक दिया गया। उस समय आदित्य धर का विजन बड़ा था, लेकिन इंडस्ट्री उतना रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं थी।
अब बदल गया गेम, धर के पास है ‘पावर’
अब हालात बदल चुके हैं। Dhurandhar: The Revenge की सफलता के बाद आदित्य धर की मार्केट वैल्यू कई गुना बढ़ गई है। इंडस्ट्री में उनका नाम अब “सुरक्षित दांव” माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है—क्या अब ‘अश्वत्थामा’ की वापसी हो सकती है? फैंस सोशल मीडिया पर लगातार मांग कर रहे हैं कि धर अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करें। अब ना फंडिंग की कमी है, ना प्रोड्यूसर्स की।
विक्की कौशल या रणवीर सिंह—कौन बनेगा अश्वत्थामा?
Who Will Play Ashwatthama: फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा इसकी कास्टिंग को लेकर है। पहले जहां विक्की कौशल इस रोल के लिए फाइनल माने जा रहे थे, वहीं अब रणवीर सिंह का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है।रणवीर की एनर्जी और इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस इस किरदार के लिए परफेक्ट मानी जा रही है, जबकि विक्की कौशल की गंभीरता और कंट्रोल्ड एक्टिंग भी इस रोल को गहराई दे सकती है। यानी अगर ये फिल्म बनती है, तो कास्टिंग ही इसका पहला बड़ा “हाइप फैक्टर” होगी। अगर इसे सही विजुअल्स और स्टोरीटेलिंग के साथ पेश किया जाए, तो यह भारत की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फ्रेंचाइजी बन सकती है।
शाहिद कपूर का प्रोजेक्ट भी ठंडा पड़ा
दिलचस्प बात ये है कि जब आदित्य धर का प्रोजेक्ट रुका, उसी दौरान शाहिद कपूर को भी अश्वत्थामा पर आधारित एक फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन वो प्रोजेक्ट भी आगे नहीं बढ़ सका और धीरे-धीरे बंद हो गया। इससे साफ है कि इस किरदार पर फिल्म बनाना आसान नहीं है—ना कहानी के स्तर पर, ना बजट के स्तर पर।
देखा जाए तो आदित्य धर ने इस प्रोजेक्ट को कम बजट के चलते ड्राप कर दिया था लेकिन फैंस डिमांड कर रहे हैं कि उन्हें यह फिल्म बनानी चाहिए हालांकि अब आदित्य धर के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है उन्हें अब जो भी बनाना होगा उसे धुरंधर का लेवल छूना पड़ेगा।
