देश भर में 5वीं रैंक हासिल करने वाली आईएएस सृष्टि देशमुख बनीं रीवा की सीईओे, जाने कौन है ये आर्फिसर

रीवा। सृष्टि देशमुख गौड़ा मध्य प्रदेश कैडर की 2019 बैच की एक चर्चित और लोकप्रिय भारतीय प्रशासनिक सेवा की आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में खंडवा में पदस्थ रही है। अब उनका तबादला रीवा के लिए किया गया है। अगस्त 2026 में प्रशासनिक फेरबदल के तहत खंडवा अपर कलेक्टर से बदलकर उन्हे रीवा जिला पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि रीवा के सीईओं रहे मेहताब सिंह गुर्जर का तबादला भोपाल के लिए कर दिया गया है। उन्हे उप सचिव मध्यप्रदेश शासन खनिज संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है।

जन्म और शिक्षा

सृष्टि देशमुख का जन्म 28 मार्च 1996 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। उनका विवाह सह-आस अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा से हुआ है, जिनका तबादला भी हाल ही में सतना नगर निगम कमिश्नर के रूप में हुआ है।

यूपीएससी में हासिल की थी 5 वीं रैंक

सृष्टि देशमुख ने अपने पहले ही प्रयास में वर्ष 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में न सिर्फ सफलता प्राप्त कर लिया था बल्कि उन्होने पूरे देश में 5वीं रैंक (महिलाओं में प्रथम) हासिल की थी।

पूर्व पदस्थापनाएं

सृष्टि देशमुख के सेवाकाल की बात की जाए तो वे इससे पहले गडरवारा (नसिंहपुर) में एसडीएम, बुरहानपुर जिला पंचायत सीईओ और खंडवा में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, अब उन्होने रीवा जिला पंचायत का सीईओं बनाया गया है। तेज तर्रार आर्फिसर के रूप में पहचानी जाने वाली सृष्टि देशमुख के पास रीवा और मउगंज जिले के ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *