Site iconSite icon SHABD SANCHI

Ayushman Card से कैसे मिलता है…5 लाख तक मुफ्त इलाज

How to get free treatment up to ₹5 lakh with Ayushman Card, know the complete processHow to get free treatment up to ₹5 lakh with Ayushman Card, know the complete process

How to get free treatment up to ₹5 lakh with Ayushman Card, know the complete process

Ayushman Card: भारत सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के अनुसार अब करोड़ों लोगों को आयुष्मान कार्ड के द्वारा सालाना ₹500000 तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। यह सुविधा सरकारी अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट हॉस्पिटल में भी देखने को मिल रही है। हाल ही में इस योजना को लेकर लोगों के बीच रुचि बढ़ती जा रही है क्योंकि इससे महंगे इलाज का इकोनॉमिकल भार कम हो सकता है।

Ayushman Card योजना क्या है?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केंद्र सरकार की प्रमुख हेल्थ योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर हेल्थ फैसेलिटीज उपलब्ध कराना है। योजना के अनुसार योग्य परिवारों को हर साल 5 लख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इसमें हॉस्पिटल में भर्ती होने से लेकर कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल है। सरकार के अनुसार यह योजना खास तौर पर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि इलाज के अभाव में किसी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं है।

ये भी पढ़े: पूरी रात सोने के बाद भी बॉडी थकी-थकी? Sleep Mistake सुधार लो…

किन लोगों को मिलता है Ayushman Card योजना का लाभ?

आयुष्मान कार्ड की योजना की योग्यता मुख्य रूप से सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसमें ग्रामीण मजदूर , दिहाड़ी कामगार, कमजोर आय वर्ग के लोग और कई राशन कार्ड धारक परिवार के लोग इसके दायरे में आते हैं। इसके अलावा कई राज्यों में राज्य सरकार कुछ अलग कैटेगरी को भी इस योजना से जोड़ रही है। हाल ही के वर्षों में वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया है।

आप Ayushman Card कैसे बनवाएं?

कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आप पहले से आसान हो चुके हैं लाभ पाने के लिए आपको ऑनलाइन पोर्टल या फिर किसी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अप्लाई करना होता है। आवेदन के दौरान आधार कार्ड मोबाइल नंबर और पहचान संबंधित कुछ डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद डिजिटल कार्ड आपको दिया जाता है जिसे मोबाइल में भी डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करते समय आप ध्यान रखें कि आपके द्वारा दिया जाने वाला सारा डॉक्यूमेंट सही हो और अपडेटेड हो।

आयुष्मान कार्ड hospital list कैसे चेक करें?

आपको योजना का लाभ लेने के लिए ध्यान रखना जरूरी है कि आपको योजना का लाभ केवल उन्हें अस्पताल से मिलता है जहां प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना नेटवर्क के तहत लाभ दिया जाता है। लाभ पाने के लिए आप इसके ऑफिशल पोर्टल या फिर मोबाइल ऐप पर जाकर अपने जिले और राज्य के अनुसार वहां के अस्पताल की जानकारी देख सकते हैं। इसे पेटेंट पहले ही पता कर सकते हैं कि कौन से अस्पताल में कौन सी सुविधाएं उनके लिए आयुष्मान कार्ड पर उपलब्ध है। हेल्पलाइन नंबर 14555 के जरिए भी आप जानकारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़े: World Hand Hygiene Day 2026: सिर्फ हाथ धोने से रुक जाएंगी 50% बीमारिया

ये स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में है बड़ा कदम

डॉक्टर मानते हैं कि इस योजना से देश में हेल्थ कवरेज को बढ़ाने की दिशा में बढ़ोतरी होगी। महंगी इलाज की वजह से आर्थिक संकट झेलने वाले परिवारों को आयुष्मान कार्ड के द्वारा इलाज करने में राहत मिलेगी। हालांकि योजना का पूरा लाभ तभी आपको मिलेगा जब आप योजना के द्वारा निर्धारित योग्यताओं के अनुसार योग्य हो।

Exit mobile version