एमपी के उमरिया में भीषण हादसा, 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत, बेटी को चित्रकूट हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे लोग

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। देर रात एक अर्टिका कार-ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार दो महिला समेत 5 लोगो की मौत हो गई हैं। बताया जाता है कि हादसा इतना वीभत्स था कि कार के न सिर्फ परखच्चे उड़ गए बल्कि कार सवार इतना गंभीर रूप से उसके अंदर फंसे हुए थें, जिन्हे काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकला जा सका।

चित्रकूट जा रहे थें कार सवार

जानकारी के तहत उमरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौला गांव के पास सिद्ध बाबा मंदिर के समीप यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार में बैठा परिवार अनूपपुर जिले का रहने वाला था, सभी लोग कार से चित्रकूट जा रहे थे, इस दौरान भरौला के पास सिद्ध बाबा क्षेत्र में रफ्तार से चल रही कार अचानक बेकाबू हो गई और आगे जा रहे ट्रक में घुस गई,कार सवार मृतकों में सरपंच कुलपत सिंह, इनकी हेड कांस्टेबल पत्नी सविता सिंह मार्काे, प्रियंका सिंह और रुद्र प्रताप की मौत हो गई।

बेटी को हॉस्टल छोड़ने जा रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लील्हाटोला गांव के रहने वाले थे। यह सभी मार्काे परिवार के सदस्य थे, जो अपनी बेटी को हॉस्टल छोड़ने के लिए चित्रकूट जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पूरे परिवार कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े तीन से पांच बजे के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। अर्टिगा कार सिद्धबाबा धाम भरौला के पास खड़े ट्रक से टकराई। हादसे में घटनास्थल पर चार और अस्पताल में एक महिला को मिलाकर कुल 5 लोगों की मौत हुई है। अनूपपुर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *