भारत सरकार ने Hindustan Copper में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल शुरू किया है। इस बिक्री में शुरुआती तौर पर 3% की हिस्सेदारी पेश की गई है। जबकि ज्यादा मांग आने पर एक्स्ट्रा तीन प्रतिशत की हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

हिंदुस्तान कॉपर ओएफएस में कितनी हिस्सेदारी अब बिक रही?
भारत सरकार ने बेस ऑफर के तहत कंपनी के 2,90,10,721 शेयर यानी करीब तीन प्रतिशत की हिस्सेदारी बिक्री के लिए निर्धारित की थी। अगर ऑफर फॉर सेल को ज्यादा मांग मिल जाती है तो ग्रीन इश्यू ऑप्शन के तहत इतने ही और शेयर बेचे जा सकते हैं। ऐसे में कुल बिक्री लगभग 6% तक पहुंच सकती है। इसके लिए 514 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस निर्धारित किया गया है यह 24 अगस्त के nse बंद भाव 574.15 रुपए के करीब यानी 10 पॉइंट 4% काम है। ऑफर फॉर सेल में कुल पेशकश का 10% हिस्सा खुदरा निवेश करने वाले लोगों के लिए आरक्षित किया गया है। योग्य कर्मचारियों के लिए एक्स्ट्रा 25000 शेयर इसमें रखे गए हैं।
ये भी पढ़े: Tempsens IPO GMP: 92% Listing Gain का दावा कितना सही?
OFS शुरू होते ही ये शेयर क्यों गिरा?
25 अगस्त को ऑफर फॉर सेल खुलने के बाद Hindustan Copper के शेयर पर दबाव देखने को मिला है। बिजनेस के दौरान शेयर करीब 7% तक नीचे हुआ है बाजार में इसकी बड़ी वजह सरकार की तरफ से मौजूदा बाजार की कम कीमत पर बड़ी मात्रा में शेयर का होना बताया जा रहा है। दरअसल जब किसी कंपनी के शेयर बाजार में बड़ी संख्या में कम भाव पर उपलब्ध होते हैं तो मौजूदा शेयरधारकों के लिए बाजार भाव पर खरीदारी का आकर्षण कम हो जाता है। इसी वजह से ऑफर फॉर सेल की घोषणा के बाद शेयर की बिकबाली बढ़ती गई है।
ये भी पढ़े: HSBC म्यूचुअल फंड ने खोले 3 इंटरनेशनल फंड, जानें लिमिट
खुदरा निवेशकों के लिए तय जरूरी तारीख
ओएफएस मैं सरकार ने गैर खुदरा निवेश करने वाले लोगों के लिए बोली 25 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है खुदरा निवेश करने वाले लोग और योग्य कर्मचारी 26 अगस्त 2026 को अपनी बोली लगा सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रखें 514 फ्लोर प्राइस है यानी यह न्यूनतम बोली मूल्य है इसे शेयर के उचित मूल्य भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं समझे।




