एमपी। मध्यप्रदेश में हवाई सफर को और सुगम बनाने के लिए 200 हेलीपैड बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। सरकार एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इसके तहत पीपीपी मॉडल पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इस योजना में सरकार मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों हवाई सेवा की सुविधा बनाने की तैयारी कर रही है।
3 वर्षो में मूर्त रूप लेगी योजना
सरकार जिस तरह से हवाई सेवाओं को एमपी में बिस्तार करने की योजना बना रही है। यह योजना तकरीबन तीन सालों में मूर्त रूप लेगी, यानि की तीन वर्षो में एमपी के अंदर अब ज्यादा हेलीकप्टार उतर सकेगें। यह सुविधा मुहैया हो जाने से लोगो को हवाई सेवा का लाभ ज्यादा-से-ज्यादा से मिल सकेगा। इसके लिए मौजूदा हवाई पट्टियों के विस्तार के साथ-साथ बड़े पैमाने पर हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा।
घर की छत पर भी बनेगे हेलीपैड
योजना के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। होटल, हॉस्पिटल, बड़ी टाउनशिप और अन्य संस्थान जिनके पास पर्याप्त भूमि है, उन्हें हेलीपैड निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर इंदौर में निर्माणाधीन बड़ी होटलों की छतों पर भी हेलीपैड बनाए जा सकते हैं। एमपी सरकार की इस योजना से प्रदेश में आवागमन तो बेहतर होगा ही, इससे पर्यटकों को सुविधा एवं पयर्टन को बढ़ावा भी मिलेगा।
