Site iconSite icon SHABD SANCHI

Healthy Aging Study: क्या कम प्रोटीन खाना लंबी और स्वस्थ उम्र का राज है?

Healthy Aging StudyHealthy Aging Study

Healthy Aging Study: Is a low-protein diet the secret to a long and healthy life?

Healthy Aging को लेकर हाल ही में नया रिसर्च हुई है। इस अध्याय में 350 से ज्यादा वैज्ञानिक रिसर्च किए गए इसके रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ लोगों के लिए जरूर से काम नहीं बल्कि संतुलित मात्रा में ही प्रोटीन खाना स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए मददगार होता है। हालांकि असल हर व्यक्ति पर एक जैसी लागू नहीं होती है।

Healthy Aging Study में ये क्या सामने आया?

इसके रिसर्च में बताया गया है कि बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन खास तौर पर पशु आधारित प्रोटीन शरीर में igf1 और M Tor जैसे ग्ग्रोथ सिग्नल को ज्यादा बढ़ा देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि लंबे समय तक इसका ज्यादा सक्रिय रहना उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया कुछ बीमारी के रिस्क को बढ़ा देता है। हालांकि निष्कर्ष किसी एक नए प्रयोग पर आधारित नहीं है 350 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च किया उसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की है।

ये भी पढ़े: भारत में होगा Cervical Cancer खत्म, HPV टीकाकरण और स्क्रीनिंग पर जोर

किन लोगों के लिए ज्यादा प्रोटीन सही नहीं माना गया है?

Healthy Aging पर हुई इस समीक्षा के अनुसार जो लोग ज्यादातर समय सिर्फ बैठे रहते हैं और व्यायाम आदि नहीं करते हैं उनके शरीर में जरूर से ज्यादा प्रोटीन आने से फायदा नहीं होता है। दूसरी तरफ जो लोग रोजाना एक्सरसाइज जिम या ट्रेनिंग करते हैं उनके लिए पर्याप्त प्रोटीन बहुत जरूरी माना गया है क्योंकि इससे मांसपेशियों की मजबूती बनी रहतीहै। इसलिए हर व्यक्ति की प्रोटीन की जरूरत उसके जीवन शैली के अनुसार अलग होती है।

उम्र बढ़ने के साथ क्यों बदलती है शरीर में प्रोटीन की जरूरत?

वैज्ञानिकों की रिसर्च के अनुसार लगभग 50 से 65 साल की उम्र में बहुत अधिक पशु आधारित प्रोटीन खाने से हेल्थ का खतरा बढ़ जाता है। वही 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रोटीन एक निश्चित मात्रा में ही खाना जरूरी है ताकि मांसपेशियों की कमजोरी और शरीर की ताकत की कमी को रोका जा सके। जिसका मतलब है की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में पोषण संबंध जरूरत भी बदल जाती है और उसी हिसाब से भोजन में बदलाव भी होना चाहिए।

ये भी पढ़े: Sickle Cell Disease में क्यों बढ़ जाता है Pregnancy Risk? जानिए

इसपर विशेषज्ञों की सलाह क्या है?

डॉक्टर का कहना है कि इस रिसर्च का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सभी लोगों को प्रोटीन खाना कम कर देना चाहिए सही तरीका यह है कि शरीर की जरूरत के अनुसार ही संतुलित मात्रा में प्रोटीन खाना चाहिए। दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, दूध, दही, अंडा और मेवे जैसे चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होती है जिससे आप अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को किडनी की बीमारियां फिर अन्य समस्या है तो भोजन में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले।

Exit mobile version