Harshad Chopda at lock upp 2 show: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया। शो के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी ex गर्लफ्रेंड ने उनकी ही सबसे करीबी दोस्त यानी उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था। यह खुलासा उन्होंने शो के एक एपिसोड में किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर्षद चोपड़ा के ex गर्लफ्रेंड की चर्चा होने लगी।
Harshad Chopda ने पहली बार बोला निजी अनुभव
Lock Upp Season 2 के दौरान हर्षद चोपड़ा ने बताया कि उनके जीवन का सबसे कठिन दौड़ता पाया जब उन्हें पता चला कि उनकी ही गर्लफ्रेंड और उनका बेस्ट फ्रेंड एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया और लंबे समय तक वह किसी पर भरोसा भी नहीं कर पा रहे थे। हालांकि उन्होंने अपनी एक गर्लफ्रेंड या फिर बेस्ट फ्रेंड का नाम पब्लिकली नहीं बताया। इसलिए इस बयान को उनके व्यक्तिगत अनुभव के रूप में ही देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े: Rajesh Khanna बंगला डिमोलिशन पर मुमताज ने कहा वह सिर्फ घर नहीं था..बल्कि
Harshad ने Lock Upp Season 2 में क्यों किया खुलासा?
रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 का फॉर्मेट ही ऐसा है जिसमें प्रतिभागी अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अनुभव लोगों के बीच शेयर करते हैं। जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी खुलकर बात ही नहीं की हो इसी दौरान Harshad Chopda ने भी अपने अतीत की एक घटना का जिक्र किया जिसे बताते हुए वह इमोशनल भी हो गए।
इस बात पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
Harshad Chopda के द्वारा इस तरह के बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे फैंस उनके सपोर्ट में अपना-अपना रिएक्शन देने लगे। वहीं कुछ लोगों ने तो उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर अटकलें भी लगाने शुरू कर दी कि आखिर उनकी ex गर्लफ्रेंड है कौन? हालांकि किसी भी व्यक्ति की पहचान ऑफिशियल रूप से नहीं हुई है इसलिए इससे जुड़े किसी भी गलत दावे को केवल आरोप के रूप में ही देखना चाहिए।
पर्सनल जिंदगी को हमेशा रखा है निजी
हर्षद चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान अपने पर्सनल जीवन को लेकर हमेशा से ही कम ही बातें की है। यही कारण है कि उनका यह बयान ऑडियंस के लिए नया है, एक्टर अपनी पर्सनल जिंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं इस बार उन्होंने केवल इतना ही बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने रिश्ते और भरोसे को लेकर अपनी सोच बदल ली है। उन्होंने किसी के खिलाफ कोई भी आप नहीं लगाया ना ही किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक रूप सेबताया है।
ये भी पढ़े: क्या तृषा ने vijay को सच में इंस्टा पर अनफॉलो किया? जाने सच….
आखिरी क्या है पूरा मामला?
Harshad Chopda के द्वारा लॉकअप सीजन 2 के दौरान बताई जाने वाली यह बातें केवल एक व्यक्तिगत अनुभव है जो उन्होंने लोगों के बीच शेयरकिया। इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि किसी ऑफिशल डॉक्युमेंट या फिर किसी व्यक्ति से नहीं हो रही है।

