Site iconSite icon SHABD SANCHI

Hanuman Ansh 2 की हुई पुष्टि, निर्माता ने बताया क्या होगा आगे फिल्म में…

Hanuman Ansh 2 Confirmed; Producer Reveals What’s NextHanuman Ansh 2 Confirmed; Producer Reveals What’s Next

Hanuman Ansh 2 Confirmed; Producer Reveals What’s Next

Hanuman Ansh 2 sequel: नीम करोली बाबा से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच इसके अगले भाग को लेकर एक अपडेट देखने को मिला है। फिल्म बनाने वाली 21 वर्षीय फिल्म निर्माता अनुप्रिया नगर ने सीक्वल बनाए जाने के बारे में पुष्टि की है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट ऑफिशियल रूप से घोषित नहीं हुई है।

हनुमान अंश 2 को लेकर फिल्म निर्माता ने क्या कहा?

अनुप्रिया नगर ने बातचीत में बताया है की फिल्म का अगला भाग Hanuman Ansh 2 अब आगे बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑडियंस को निराश नहीं किया जाएगा और नीम करोली बाबा से जुड़ी कहानी को आगे और ले जाने की कोशिश की जाएगी। उनके अनुसार पहली फिल्म को ऑडियंस से मिले प्यार के बाद इसके सीक्वल को बनाने का फैसला और भी आसान हो गया है। फिल्म निर्माता नहीं अभी बताया है कि अगली फिल्में पहली फिल्म की सादगी और सहजता को बनाए रखने पर खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा।

उनके अनुसार इस फिल्म को शुरुआत में करीब 2 करोड रुपए के बजट में बनाने की प्लानिंग की गई थी और सीमित बजट का असर इसकी प्रस्तुति की सादगी पर भी देखने कोमिला। इसलिए आगे भी उसी तरह की सहजता बनाए रखने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़े: 54 करोड़ पार हुई hanuman ansh, कंगना ने कहा फिल्म नहीं सत्संग है ये…

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने मचाई है धूम

Hanuman Ansh फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी थी लेकिन बाद में ऑडियंस के रिएक्शन ने इसकी कमाई को तेज कर दिया। 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में शोभिनव सतैया और चंदन आनंद प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी के द्वारा किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म की कमाई 31वे दिन अनुमानित 122.75 करोड रुपए थी, इसका ग्रॉस कलेक्शन 144.40 करोड रुपए है।

ये भी पढ़े: चौथे सोमवार भी नहीं थमी कमाई, Hanuman Ansh फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

हनुमान अंश 2 फिल्म रिलीज डेट का अभी इंतजार

Hanuman Ansh 2 फिल्म के बारे में पुष्टि हो चुकी है कि यह फिल्म बनने वाली है। लेकिन इस फिल्म के रिलीज डेट शूटिंग शेड्यूल और पूरी स्टार कास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए सोशल मीडिया अन्य जगहों पर सामने आने वाली तारीख को फिलहाल पक्की खबर नहीं समझ सकते। पहली फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल को लेकर ऑडियंस में उत्सुकता देखने को मिल रही अब नजर इस बात पर होने वाला है कि निर्माता कहानी को किस दिशा में आगे बढाते हैं।

Exit mobile version