Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हवन का ट्रेलर रिलीज हो गया है प्रियदर्शन के डायरेक्सन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार एक रहस्यमय और बिल्कुल खतरनाक रोल में नजर आ रहे हैं। जबकि सैफ अली खान इसमें अंधे म्यूजिशियन और मार्शल आर्ट ट्रेनर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार के खतरनाक अवतार ने खींचा सबका ध्यान
हैवान फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार का रोल कहानी का सबसे रहस्य भरा किरदार दिखता है वह कई सीन में डरावने और हिंसक अंदाज में दिखाई देते हैं। वहीं सैफ अली खान का रोल अपनी कमजोरी के बजाय अपनी समझ और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के दम पर खतरे का सामना करता हुआ दिखाई देता है। इसके ट्रेलर में सैयामी खेर पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आ रहे हैं, फिल्म की कहानी मैं 1 साल के दौरान हुई साथ जानलेवा घटनाओं की जांच का जिक्र मिलता है इसके बाद सैफ अली खान के रोल में भी एक ऐसे खतरे देखने को मिलते हैं जो लगातार उसके करीब आते रहते हैं।
ये भी पढ़े : 7 Dogs: सलमान-संजय के लिए डायरेक्टर्स ने क्यों देखी भारत और धुरंधर?
सैफ अली खान के किरदार में है सबसे बड़ा ट्विस्ट
Haiwaan Trailer मैं सबसे बड़ा ट्वीट सैफ अली के किरदार में देखने को मिल रहा है सैफ अली खान का किरदार एक अंधे व्यक्ति का रोल है जिसमें वह एक प्रशिक्षित मार्शल आर्ट एक्सपर्ट होते हैं। यही बात फिल्म के पीछा करने और बचाने वाले हिस्से को दिलचस्प बनाते दिखती है इसके ट्रेलर में वह एक बच्ची को खतरे से बचने की कोशिश करते हुए हैं। हालांकि बच्ची और बाकी रोल के बीच पूरा संबंध क्या है यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही समझ आएगा।
हालांकि अक्षय कुमार और सैफ अली खान इससे पहले 2008 में आई फिल्म टशन में एक साथ काम कर चुके हैं अब हैवान फिल्म में इन दोनों की जोड़ी गंभीर थ्रिलर कहानी जैसी दिख रही है।
प्रियदर्शन की इस फिल्म में क्या है खास?
Haiwaan Trailer 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ओपम का आधिकारिक रीमिक्स बताया जा रहा है। मूल फिल्म में भी एक अंधे व्यक्ति और इसके सामने कम मौजूद खतरनाक स्थिति की कहानी देखने को मिलती है हालांकि हिंदी में किए हुए कुछ बदलाव फिल्म देखने पर ही पता चलेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रीया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े : Kriti sanon का राखी एड विवादों में, GIVA कैंपेन पर मचा है बवाल
11 सितंबर को रिलीज होगी Haiwaan फिल्म
हैवान फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली इसका ट्रेलर फिलहाल कहानी का पूरा रहस्य खोलने के बजाय केवल अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बीच होने वाली टक्कर पर ज्यादा फोकस करता दिख रहा है। ऐसे में फिल्म में दोनों के रोल के बीच की कहानी अंतिम रहस्य की तरह दिखरही है। कुल मिलाकर इसके ट्रेलर में अक्षय कुमार का डार्क अवतार और सैफ अली खान का चुनौती पूर्ण रोल ऑडियंस की उत्सुकता बढ़ता दिख रहा है।




