Green Elaichi Benefits In Morning : सुबह खाली पेट में चबाकर खा लें 2 हरी इलायची, नहीं पड़ेंगे बीमार 

Green Elaichi Benefits In Morning : आपकी रसोई में मौजूद छोटी-छोटी चीजें आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। उनमें से एक है हरी इलायची, जो लगभग हर भारतीय घर में मिलती है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि उसकी खुशबू भी अच्छी कर देती है। हरी इलायची का इस्तेमाल सिर्फ मिठाइयों में ही नहीं बल्कि सब्जी या बिरयानी जैसी नमकीन चीजों में भी स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह मसाला रसोई में तो इस्तेमाल होता ही है, बल्कि आयुर्वेदिक तरीके से भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं, सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने के फायदे और कितनी मात्रा में खानी चाहिए

हरी इलाइची क्यों है उपयोगी?

हरी इलाइची आयुर्वेद की दृष्टि से बहुत उपयोगी है। हरी इलायची में मैग्नीशियम पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर भी काम करती है। यह दिखने में बेहद छोटी होती है पर इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे। जब आप सुबह खाली पेट हरी इलायची खाते हैं तो इससे आपके शरीर पर अच्छा असर होता है। इसकी मदद से कई तरह की पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने के फायदे

  1. इससे पेट में जलन, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
  2. जो लोग पाचन ठीक से नहीं कर पाते या कब्ज की समस्या से घिरे रहते हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। इससे पेट साफ हो जाता है।
  3. महिलाओं में जो ल्यूकोरिया की समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत लाभकारी है। इससे उन्हें आराम मिलता है।
  4. पेट में गर्मी या जलन से मुंह में छाले हो जाते हैं, तो इलायची का पाउडर बनाकर छालों पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है।
  5. जिनका वजन ज्यादा है, वे वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट इलायची खा सकते हैं। यह न केवल वजन कम करने में मदद करता है बल्कि जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है।
  6. यह त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा है। रक्त प्रवाह को बढ़ाकर बाल मजबूत बनाता है और त्वचा को निखारता है।
  7. हरी इलायची में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम हृदय रोगों से सुरक्षा करते हैं।

एक दिन में कितनी हरी इलायची खानी चाहिए?

संतुलित मात्रा में खाने से ही इसके फायदे होते हैं। ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए, रोजाना 2 या 3 हरी इलायची ही खानी चाहिए।

इसे खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट में 2 हरी इलायची चबाकर खाएं। खाने के बाद थोड़ा गुनगुना पानी पी सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए शहद के साथ भी खा सकते हैं। नियमित सेवन से जल्दी ही इसके फायदे दिखने लगते हैं।

यह भी पढ़े : Remedy For Dark Circle Eye : आँखों के नीचे हैं काले घेरे तो रोज चुकंदर में मिलाकर खाएं ये चीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *