Green Chilli खाने से हमारे बॉडी में क्या होता है असर, डॉक्टर ने बताए कई फायदे

What are the benefits of eating green chilies with your meals? A nutritionist explains why.

Green chilli benefits: हमारे भारत के खाने में तीखापन बढ़ाने के लिए लोग हरी मिर्च आमतौर पर खाते हैं। हाउ मान्य न्यूट्रिशन एक्सपोर्ट डॉक्टर ने बताया कि सीमित मात्रा में हरी मिर्च को खाने से स्वास्थ्य के लिए हमें फायदा हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार इसमें मौजूद विटामिन एंटीऑक्सीडेंट और कैप्सिनिन हमारे शरीर में कई जरूरी काम को बेहतर बनाने में मदद करता है।

What are the benefits of eating green chilies with your meals? A nutritionist explains why.

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार है

हरी मिर्च में मौजूद सक्रिय तत्व यानी एक्टिव तत्व कैप्सिन में पाचन प्रक्रिया को सक्रिय करने में मदद करता है यह पेट में गैस्ट्रिक जूस के बहन को बढ़ा सकता है यही वजह है कि इससे भोजन आसानी से पचने लगता है। इसलिए काफी सारे लोग खाने में थोड़ी मात्रा में मिर्च खाना जरूर पसंद करते हैं हालांकि इसकी मात्रा भी सीमित रखना बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढ़े : दुनिया का सबसे ताकतवर सुपरफूड है सहजन की पत्ती? जाने Moringa के फायदे

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मिलेगा इससे सहारा

डॉक्टर बताते हैं की हरी मिर्च में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं यह तत्व हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। रोजाना संतुलित आहार के साथ इसका सेवन करने से हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में green chilli की अहम भूमिका

कुछ रिसर्च में पता चलता है कि कैप्सीकी शरीर में थर्मोजेनिक प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है इसका मतलब है कि शरीर की एनर्जी खर्च करने की प्रक्रिया थोड़ा तेज हो जाएगी इसी कारण कई पोषण विशेषज्ञ का मानना है कि इसको खाने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है। हालांकि यह वजन कम करने का कोई जादुई उपाय नहीं है लेकिन अगर इसे संतुलित तरीके से रोजाना की जीवन शैली में शामिल किया जाए तो इसका लाभ जरूर मिलेगा।

दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है असर

डॉक्टर के मुताबिक हरी मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करने मैं भी मदद करते हैं और कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि इसे खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करना हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

ये भी पढ़े: टखनों में सूजन और सांस फूलना हो सकते हैं Heart Failure के संकेत, जाने चेतावनी

हरी मिर्च खाने से किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए

हालांकि हर व्यक्ति के शरीर में सहनशीलता अलग-अलग होती है लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी या पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं उन्हें ज्यादा मिर्च खाने से दिक्कतें हो सकती है।green chilli यानि हरी मिर्च संतुलित मात्रा में खाना ही अच्छा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *