Govinda संग सिंदूर में दिखी कोमल रानी, सुनीता आहूजा क्यों भड़कीं?

Komal Rani seen with Govinda sporting vermilion; why did Sunita Ahuja get furious?

मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में 22 सितंबर की रात govinda अपनी रूपा की को स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और एक्टर ने दिन की अंतिम आरती में हिस्सा भी लिया। इसी दौरान सामने आए वीडियो में एक बार फिर दोनों को लेकर चर्चाएं देखने को मिल रही है।

कोमल रानी के साथ बप्पा के दर्शन करने आए govinda

सामने आई फोटोस और वीडियो में एक्टर सफेद पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं जबकि कोमल रानी स्वर्णकार पीले रंग के पारंपरिक कपड़े में नजर आ रही है। दोनों ने पंडाल में जाकर पूजा किया और बाहर निकलते समय फैंस का अभिवादन भी किया है। इसमें खास बात यह रही कि इस दौरान गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा नहीं आई हुई थी। सुनीता ने उसी दिन लालबागचा राजा के दर्शन अलग से आकर किए थे, कुछ घंटे बाद एक्टर को कोमल रानी के साथ देखकर सोशल मीडिया पर उनके रिलेशन को लेकर चर्चाएं भी देखने को मिली।

हालांकि यहां पर इस बात को साफ करना जरूरी है कि कोमल रानी स्वर्णकार और गोविंदा के रिश्ते की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है दोनों को एक अफवाहों में ही कपल बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े: Govinda Divorce: क्या है Govinda और Sunita के तलाक की सच्चाई? क्या शादी के 37 साल होंगे अलग

सुनीता आहूजा का आया नया बयान

govinda की पत्नी सुनीता आहूजा इस पूरे मामले के बीच 23 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए फन से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के बारे में जिक्र करते हुए… इंसानों के मुकाबले जानवरों को ज्यादा प्यार करने की बात कही है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन सुनीता ने सीधे किसी का नाम नहीं लिया है।

हालांकि यहां मामला नया नहीं है अगस्त में सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी के रिलेशन को लेकर कुछ दाव भी किए थे।govinda की मैनेजर्स शशि ने गोविंदा और कोमल रानी की दूसरी शादी की बातों कोखारिज किया है। सुनीता आहूजा ने 19 अगस्त को गोविंद खिलाफ तलाक की याचिका भी वापस ली थी।

ये भी पढ़े: गोविंदा की निजी जिंदगी पर पत्नी sunita ahuja ने कहा, संघर्ष भरे दिन थे..

क्या कोमल रानी ने लगाया था, बप्पा दर्शन में सिंदूर?

लालबागचा राजा के दरबार से सामने आई फोटोस में ये दावा वायरल हो रहा है कि कोमल रानी स्वर्णकार ने सिंदूर लगाया हुआ था और शायद दोनों ने चुपचाप शादी करली है। लेकिन टाइम्स आफ इंडिया की फैक्ट चेक रिपोर्ट के अनुसार वह पंडाल में सिंदूर लगाकर नहीं आई थी दर्शन के दौरान धार्मिक रस्म के तहत उनके माथे पर सिंदूर लगाया गया था। इसलिए इसे शादी का सबूत मानना सही नहींहोगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *