Govinda के अंधविश्वास और जिद की वजह से हाथ से निकली फिल्में..करियर बर्बाद

Govinda Downfall: Superstitions and decisions affect his career

हाल ही में Govinda ने अपने एक इंटरव्यू में अपने करियर में आई गिरावट के बारे में खुलकर बात की है। गोविंदा का यह बयान हाल ही में देखा गया है जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने डाउनफॉल के कारण के बारे में बात की है। इसमें मुख्य वजह के तौर पर उन्होंने अंधविश्वास और गलत पेशेवर के फैसले को बताया है।

क्या कहा एक्टर Govinda ने अपने डाउनफॉल पर

एक्टर गोविंदा ने ये स्वीकार किया कि उनके करियर में गिरावट अचानक नहीं आई थी बल्कि गिरावट आना धीरे-धीरे शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय तक ज्योतिष और अंधविश्वास पर बहुत ज्यादा ही भरोसा कर लिया था जिससे बॉलीवुड में उनका डाउनफॉल देखने को मिला। उनके अनुसार उन्होंने कई बार ज्योतिष और अंधविश्वास के आधार पर ही फिल्म साइन करने या शूटिंग के फैसले लिए जिस कारण उन्हें बॉलीवुड में डाउनफॉल देखने को मिला।

ये भी पढ़े: नहीं रहे मशहूर फोटोग्राफर Raghu Rai, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस…

Bollywood में प्रोफेशनल इमेज पर क्या हुआ असर

इंडस्ट्री में उनकी छवि एक ऐसे एक्टर के बनने लगी जो समय पर सेट पर नहीं आता था। इससे फिल्म डायरेक्टर का भरोसा उन पर काम होने लगा। किसी भी बड़े स्तर के लिए प्रोफेशनल अनुशासन होना बहुत जरूरी है और इसकी कमी के कारण ही गोविंदा का करियर भी प्रभावित हुआ है।

बदलते ट्रेंड्स से हुई तालमेल की कमी

साल 2000 के बाद बॉलीवुड में कंटेंट और स्टाइल में बड़ा बदलाव देखा गया जहां नई पीढ़ी के एक्टर अलग-अलग तरह की फिल्मों में सामने आने लगे वही गोविंद अपनी स्थापित कॉमेडी इमेज से बाहर ही नहीं निकल पाए। दर्शकों की पसंद बदलने के बावजूद उन्होंने अपने रोल का सीमित प्रयोग किया जिससे उनका बॉलीवुड में प्रभाव कम होता गया।

राजनीति और गलत प्रोजेक्ट्स का भी असर

गोविंदा का राजनीति में कदम रखना भी उनके फिल्मी करियर के लिए एक चुनौती बना। इस दौरान उनकी फिल्मों पर उनका फोकस बहुत कम था उन्होंने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट भी चुन लिए जो बॉक्स ऑफिस पर सफल ही नहीं हुई जिससे उनकी स्टार पावर पर असर पड़ने लगा।

ये भी पढ़े: Parth Samthaan पर भड़की Rishita Kothari, कहा..it’s Man’s World..

क्या अब संभव है Govinda Comeback

गोविंदा के पास अभी भी मजबूत फैन फॉलो और कॉमिक टाइमिंग मौजूद है हालांकि सफल वापसी के लिए उन्हें अभी के टाइम के लेटेस्ट कंटेंट और नए डायरेक्टर के साथ काम करने की जरूरत हो सकती है। हालांकि उनके द्वारा दिए जाने वाले इंटरव्यू से हमें ऐसा संकेत मिलते हैं कि भविष्य में वह अच्छे प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *