चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को सरकार की मंजूरी, ऐसा शानदार होगा यह सड़क मार्ग

उत्तर-प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार ने चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। जिससे न सिर्फ निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है बल्कि निर्माण कार्य तेजी से हो सकेगा। परियोजना के पूरा होने के बाद चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से यह एक्सप्रेस-वे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

513.97 करोड़ की है लागत

करीब 15.17 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर लगभग 513.97 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

क्षेत्र का तेजी से हो सकेगा विकास

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से पर्यटन क्षेत्र में विकास तीव्र गति से होगा एवं सुदूर क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को सुगम एवं तीव्र यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बुन्देलखण्ड के प्रारम्भिक बिन्दू से चित्रकूट धाम तक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से पर्यटन क्षेत्र में विकास तीव्र गति से होगा।

ऐसी है योजना

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे (लगभग 15 किमी, 4-लेन) चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़कर धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी में क्रांति लाएगा। 939 करोड़ से अधिक की लागत वाली यह परियोजना 548 दिनों में पूरी होगी, जिससे चित्रकूट, बांदा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार सृजन और यात्रा समय में कमी आएगी।

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के प्रमुख लाभ

बेहतर कनेक्टिविटी- यह भरतकूप (चित्रकूट) को अहमदनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-135 बीजी से जोड़कर चित्रकूट को लखनऊ और दिल्ली-एनसीआर से सीधे जोड़ेगा।
पर्यटन को बढ़ावा- इस एक्सप्रेसवे से चित्रकूट के मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी, जिससे तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।
आर्थिक और औद्योगिक विकास- क्षेत्र में कृषि, लघु उद्योगों और व्यापार में वृद्धि होगी। यह मार्ग बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में उत्प्रेरक का काम करेगा।
तेज और सुरक्षित यात्रा- 120 किमी,घंटा की डिजाइन गति के साथ, यह एक्सप्रेसवे यात्रा का समय कम करेगा और उन्नत सुरक्षा सुविधा (क्रैश बैरियर, फेंसिंग) प्रदान करेगा।
रोजगार के अवसर- निर्माण के दौरान और बाद में, यह परियोजना लगभग 38 लाख मानव-दिवस रोजगार पैदा करने का अनुमान है।
रियल एस्टेट में वृद्धि- बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण स्थानीय जमीनों की कीमतों और संपत्ति के मूल्यों में वृद्धि की उम्मीद है।
विश्व स्तरीय सुविधाएं- एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा, वे-साइड एमिनिटीज, और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *