Gold Silver and Bitcoin Prices Updates: सोने और चांदी के भाव में आज तेजी दिख रही है, लेकिन बीते दिन यानी मंगलवार को ही कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड हुई थी. केवल कमोडिटी मार्केट ही नहीं बल्कि क्रिप्टो करेंसी बाजार में भी इस काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि, आज कॉमेक्स पर सोने का भाव $5,072.90 प्रति औंस और चांदी का भाव $82.220 प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं Bitcoin की कीमत 3.23% की गिरावट के बाद $67,546.71 पर आ गई. इस वोलेटाइल मार्केट में आप सोना चांदी और बिटकॉइन में से कि निवेश विकल्प का चुनाव करेंगे?
Gold Silver सहित Bitcoin में बढ़ा उतार-चढ़ाव
आपको बता दें कि, सोना चांदी हो, बिटकॉइन हो या फिर म्युचुअल फंड ही क्यों ना हो आज के इस समय में बाजार में सभी में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अब ऐसे में निवेशकों के लिए यह तय कर पाना और ज्यादा मुश्किल हो रहा है कि आखिर इन तीनों में से कौन सा निवेश विकल्प सबसे सुरक्षित रहेगा? कई निवेशकों ने तो इस वोलेटाइल मार्केट से दूरी तक बना ली है.
रिकॉर्ड हाई से कितनी हुई गिरावट
गौरतलब है कि, सोने चांदी की कीमतों ने 29 जनवरी 2026 को अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था. तब MCX पर सोने की कीमतें 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमतें 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी थी. लेकिन अभी सोने का भाव 1,57,639 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव आज 2,58,072 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गया. मतलब साफ है कि रिकॉर्ड हाई से सोना 22,361 रुपये और चांदी 161,928 रुपये नीचे हैं।. ऐसे ही बिटकॉइन ने पिछले साल अक्टूबर 2025 में $1,26,000 का हाई रिकॉर्ड छुआ था. जो अभी $67,546.71 पर आ गया है. यानी रिकॉर्ड हाई से बिटकॉइन अभी $52,453.29 नीचे है.
क्या हैं एक्सपर्ट की राय?
अब इन सब पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं चलिए आपको बताते हैं, दरअसल एक्सपर्ट का कहना है कि सोना चांदी या बिटकॉइन में से आप किस विकल्प का चुनाव करेंगे यह आपके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो और आपकी जरूरत पर निर्भर करता है.
रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने क्या कहा
बेस्ट सेलर बुक रिच डैड और पुअर डैड के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने पहले सोना और बिटकॉइन में से बिटकॉइन का चुनाव करने की बात कही थी. और फिर दूसरे दिन ही चांदी में बड़े निवेश की जानकारी दी. उन्होंने यह भी संभावना जताई कि चांदी की कीमत साल 2026 में $200 प्रति औंस के पार पहुंच सकती है. उनके अलावा भी कई जानकार संभावना जता चुके हैं कि आने वाले समय में कमोडिटी मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है. अब ये आप पर निर्भर करता है क्योंकि पैसा आपका है और लगाना आपको है. इसलिए निवेश करने से पहले अच्छे से जानकारी निकाल लें तब ही निवेश करें.
