Gold Rate Today : आज बाजार खुलते ही क्यों गिर गया सोना-चांदी का भाव? गोल्ड 9000 तो सिल्वर 17000 रूपये हुई सस्ती 

Gold Rate Today 1 February 2026 : आज केंद्रीय बजट के पेश होने से पहले ही सोने और चांदी धड़ाम हो गया। सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हो गई। सोना 9 हज़ार सस्ता हुआ तो चांदी 17 हज़ार रूपये सस्ती हुई है। चांदी की कीमतें एक ही दिन में 30 फीसदी से अधिक गिर गईं, जबकि सोने की कीमतों में भी लगभग 17 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे खरीददार और निवेशक दोनों ही चौंक गए। 

बाजार खुलते ही गिर गए सोना-चांदी के दाम 

रविवार को शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना-चांदी की क़ीमत दबाव में आ गए। बाजार खुलते ही चांदी के दामों में अचानक तेज गिरावट हुई और 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 17,000 रुपये गिर गई। वहीं, सोने ने भी इसी राह पर चलते हुए 9,000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की। इस लगातार गिरावट ने कमोडिटी बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है।

दिल्ली में सोना और चांदी का दाम 

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में भी सोने के दाम लगभग समान हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जिसका प्रभाव घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है।

देश के इन शहरों में आज के सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350  
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200  
अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,60,630 | 22 कैरेट – ₹1,47,250  
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200  
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200  
हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200  
जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350  
भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,60,630 | 22 कैरेट – ₹1,47,250  
लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350  
चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350  

क्या अभी और गिरेगा सोना और चांदी का भाव?

सोना और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें प्रमुख हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव, डॉलर-रुपये का विनिमय दर, इम्पोर्ट ड्यूटी, टैक्स, मांग और आपूर्ति का संतुलन, त्योहारी और शादी के मौसम की खरीदारी, और सरकार के बड़े आर्थिक फैसले जैसे बजट। इन सभी कारकों का मिलाजुला असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ता है।

यह भी पढ़े : Aam Budget 2026 : अगर शराब पीते हैं तो बजट करेगा निराश, शराब‑सिगरेट हुई महंगी, जानिए क्या हुआ सस्ता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *