नए फाइनेंशियल ईयर में मिलेगा Silver Loan! जानें कितना और क्या है प्रक्रिया

Silver Loan: गोल्ड लोन के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या चांदी पर लोन सुना है. शायद नहीं क्योंकि अभी तक ऐसा नहीं था लेकिन गोल्ड की ही तरह अब सरकार ने सिल्वर पर भी लोन लेने के नए नियम बना दिए हैं. गौरतलब है कि, 1 अप्रैल 2026 से RBI के नए नियमों के तहत, अब लोग चांदी पर भी लोन ले सकते हैं यानी सिल्वर लोन ले सकते हैं.

कैसे काम करेगा सिल्वर लोन

सबसे खास और अहम बात आती है कि, अब यह सिल्वर लोन कैसे काम करता है और कितने सिल्वर पर कितना लोन मिल सकता है आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं. कई लोगों को लगता है कि उन्हें अपनी चांदी की पूरी कीमत के बराबर लोन मिल जाएगा, जबकि हकीकत इससे अलग होती है. चलिए विस्तार से आपको इसके बारे में बताते हैं.

सिल्वर पर कितना लोन मिल सकता है?

आपको बता दें कि यदि आप अपनी चांदी के जरिए लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो चांदी के बदले लोन लेते समय आपको उसकी पूरी कीमत नहीं मिलती है. बैंक या फाइनेंस कंपनियां आमतौर पर उसकी कीमत का 75 से 85 प्रतिशत तक ही लोन देती हैं. अगर आपकी चांदी की कीमत 1 लाख रुपये है तो आप इसके जरिए केवल 75,000 से 85,000 रुपये तक का ही लोन ले सकते हैं.

बैंक लेंडर्स लोन देते समय सतर्क रहते हैं

आमतौर पर लेंडर्स यानी बैंक चांदी पर लोन देते समय थोड़ा सतर्क रहते हैं. इसका मुख्य कारण चांदी की कीमत में तेजी से उतार-चढ़ाव, गोल्ड के मुकाबले ज्यादा जोखिम और भविष्य में कीमत गिरने का खतरा है. इसी वजह से अलग-अलग लेंडर्स एक ही चांदी की अलग-अलग वैल्यू तय कर सकते हैं.

कैसी चांदी पर मिलता है लोन?

अगर आपकी चांदी ज्वेलरी और सिक्के के रूप में है तो आपको आसानी से लोन मिल जाएगा. वहीं अगर आपकी चांदी बर्तन या सजावटी सामान के रूप में है तो कई लेंडर्स इसे लेने से मना भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसके अलावा कई लोगों को लगता है कि ज्यादा चांदी होने पर ज्यादा लोन मिलेगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है. चांदी की कीमत सोने से काफी कम होती है. ऐसे में लेंडर्स पास आंतरिक लिमिट भी हो सकती है. बहरहाल इन सबके बीच खास बात यह है की अब चांदी पर भी लोन मिल सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *