Gandhari Review: तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी एक ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें शुरुआत से ही कहानी का दाव बहुत बड़ा रखा गया है। मां की अपनी बेटी को बचाने की इज्जत अपहरण और बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे होने के बीच फिल्म कई मोड़ लेती हुई दिखाई दे रही है लेकिन हर मोड़ इतना असरदार नहीं बन पाता है।
आखिर क्या है गांधारी की कहानी?
Gandhari Review फिल्म में तापसी पन्नू ने बनी का किरदार निभाया है इस फिल्म में बनी अपनी बेटी मिस्टी के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही होती है तभी उसकी बेटी अचानक गायब हो जाती है। बेटी के तलाश में उसे पश्चिम बंगाल के काल्पनिक बस्ती जयपुरा जाना होता है। जहां बच्चों की तस्करी से जुड़े एक अपराधी नेटवर्क का उन्हें पता चलता है इस नेटवर्क को फिल्म में ब्लैक होल का नाम दिया गया है। अपनी बेटी को खोजने की कोशिश में बनी को गंभीर चोटे लग जाती है और उसकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो जातीहै। इसके बावजूद भी वह अपनी बेटी तक पहुंचाने की कोशिश जारी रखती है यही संघर्ष फिल्म की एक मजबूत इमोशनल आधार बना हुआ है।
ये भी पढ़े : रैपर Badshah की दूसरी पत्नी ईशा रिखी कौन है.. कबसे थे दोनों relationship में…
इस फिल्म में तापसी पन्नू की एक्टिंग कैसी है?
गांधारी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत तापसी पन्नू का किरदार और उनकी परफॉर्मेस को बताया जा रहा है। बनी के गुस्से दर्द और बेटी को वापस पाने की बेचैनी को उन्होंने पूरी एनर्जी के साथ इसमें निभाया है इस फिल्म के कई सारी रिव्यू में भी उनके प्रदर्शन और एक्शन को फिल्म की मजबूत पक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। इश्वाक सिंह, छाया कदम, मीता वशिष्ठ, स्वस्तिका मुखर्जी और जतिन सरना भी फिल्म मैं अहम हिस्से में मौजूद है। हालांकि कुछ रिएक्शन देने वाले लोगों का मानना है कि सपोर्टिंग किरदारों को इतनी गहराई नहीं मिल पाती है जितनी कहानी को जरूरत है।
कहानी में कहां कमजोर पड़ जाती है फिल्म?
Gandhari Review का सबसे जरूरी हिस्सा सामने देखने को मिलता है जिसमें फिल्म का विषय गंभीर और दिलचस्प होने के बावजूद, फिल्म में स्क्रीन प्ले कहानी के विश्वसनीयता और जरूरत से ज्यादा ट्वीट को लेकर सवाल ऑडियंस के द्वारा किए जा रहे हैं। कई सारी न्यूज़ रिपोर्ट में फिल्म को प्रभावशाली और विश्वसनीय नहीं माना गया है जबकि कुछ लोगों ने कहानी की प्रस्तुति और लॉजिक को लेकर भी आलोचना की है। दूसरी तरफ फिल्म देखने वाले रिएक्शंस ने तापसी पन्नू के प्रदर्शन और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को इसकी खासियत बताएहै। इसलिए ऐसी पूरी तरह से खराब फिल्म कहना सही नहीं होगा असल समस्या यह है कि मजबूत प्रीमिस होने के बावजूद स्क्रीन पर लगातार उतना असर नहीं छोड़ पायाहै।
ये भी पढ़े: बॉर्डर 2 फिल्म क्यों खराब की? Samay Raina ने वरूण धवन को किया रोस्ट..
क्या आपको गांधारी देखनी चाहिए?
Gandhari Review के अनुसार अगर आपको तापसी पन्नू की इंटेंस परफॉर्मेंस और एक्शन थ्रिलर मूवी पसंद है तो ये फिल्म आपको आकर्षित कर सकती है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता मजबूत स्क्रीनप्ले बिलीवेबल घटनाक्रम और गहरा इमोशन इंपैक्ट है तो उम्मीद के मुताबिक आपको अनुभव नहीं मिलेगा। ये फिल्म 3 सितंबर 2026 को Netflix पर रिलीज हुई है।

